IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शमी को लेकर अहम अपडेट
Mohammed Shami: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी का खेलना संदिग्ध लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वह दो टेस्ट से बाहर भी हो जाएँ। शमी टखने की चोट से जूझ थे हैं और टीम के साथ वह दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं।
भारतीय टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रही है। मोहम्मद शमी टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शायद नहीं खेलेंगे। फ़िलहाल बोर्ड की तरफ से इस पर कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, बुमराह, अश्विन, नवदीप सैनी आदि खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएँगे। कुछ खिलाड़ी पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में है। अफ्रीकी टीम के खिलाफ टीम इंडिया फ़िलहाल सफेद गेंद क्रिकेट खेल रही है।
सीनियर टीम के अलावा भारत ए की टीम भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। भारत के 75 या इससे ज्यादा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में हैं। शमी को टीम में कंडीशंस के साथ शामिल किया था। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि मोहम्मद शमी का फ़िलहाल इलाज चल रहा है। अब वह टीम के साथ नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं।
शमी को टखने में चोट है लेकिन वह इस चोट के बाद भी वर्ल्ड कप में खेल रहे थे और बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शमी को गेंदबाजी करने के लिए लैंडिंग के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलेगी। भारतीय टीम तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। टी20 सीरीज का एक मैच बारिश से धुल गया था। एक में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की और अंतिम मैच 14 दिसम्बर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications