IND vs SA: पहले वनडे में दो बड़ी गलतियां पड़ी भारी, केएल राहुल ने कहा- हम इनसे सबक लेंगे

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार का सिलसिला जारी है। भारत उस टीम के खिलाफ लगातार हार का मुंह देख रहा है जिसको टीम इंडिया के सामने बहुत कमजोर माना जा रहा था। लीडरशिप में बदलाव के बड़े दौरे से गुजर रही भारतीय टीम अब लड़खड़ाने वाला प्रदर्शन कर रही है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद जो भरोसा दिया था वह बाद के दो टेस्ट और अब पहला वनडे हारने के बाद चूर हो गया है। यह भारत की साख पर बट्टा भी है क्योंकि क्रिकेट में इस देश ने एक रुतबा हासिल किया हुआ है जिसको फिलहाल दक्षिण अफ्रीका अपने घर में बड़े आराम से तोड़ रहा है।

भारत का मीडिल ऑर्डर पहली समस्या-

भारत का मीडिल ऑर्डर पहली समस्या-

केएल राहुल की कप्तानी में फिलहाल वो बात नहीं है कि वे तुरंत विराट कोहली के उत्तराधिकारी दिखाई दें लेकिन वे समय के साथ बेहतर हो सकते हैं। रोहित शर्मा के बिना वनडे में भी कमान संभाल रहे राहुल का मानना है कि भारत ने पहले मैच में प्रोटियाज टीम को 15-20 रन ज्यादा बनाने दिए लेकिन असली समस्या रहा भारत का मीडिल ऑर्डर जहां पर सही साझेदारी नहीं बनी और भारत को पार्ल में 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने 50 ओवर में 265 ही रन बनाए थे। वे 138 रनों पर 1 विकेट से 199 रनों पर 7 विकेट पर लुढ़क गए थे। कोहली और शार्दुल ने अर्धशतक लगाए लेकिन धवन सबसे अच्छे लगे जिन्होंने 79 रनों की तेज पारी खेली। ऋषभ पंत, अय्यर, अश्विन फेल हुए और राहुल का मानना है कि मीडिल ऑर्डर का भरोसेमंद ना होना भारत की लंबी समस्या बनता जा रहा है।

दूसरी दिक्कत विपक्षी मीडिल ऑर्डर के विकेट ना लेना-

दूसरी दिक्कत विपक्षी मीडिल ऑर्डर के विकेट ना लेना-

दूसरी दिक्कत यह है कि शमी, बुमराह को छोड़ दें तो गेंदबाजी में वह जहर नहीं है क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भारतीय स्पिनर स्कूली बच्चों सरीखे हैं। यह भारत की सबसे बड़ी दिक्कत रही है कि टीम के पास एशियाई पिचों के बाहर कमाल दिखाने वाले वर्ल्ड क्लास स्पिनरों का हमेशा टोटा रहा। अश्विन और चहल कुछ नहीं कर पाए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 68 रन करने के बावजूद टेंबा बावुमा और रसी वान डर दुसै के हाथों 204 रनों की साझेदारी करा दी और अफ्रीका बोर्ड पर 296 रन बनाने में कामयाब रहा। वान डर दुसै कभी कभी वनडे में एबी डिविलियर्स सरीखे बल्लेबाज नजर आते हैं। उनकी उम्र कम होती तो दुनिया को एक और चमत्कारी बल्लेबाज देखने को मिल सकता था।

हम गलतियां करेंगे और उनसे सीखेंगे- केएल राहुल

हम गलतियां करेंगे और उनसे सीखेंगे- केएल राहुल

राहुल ने मैच के बाद कहा है कि विराट और धवन ने बताया कि विकेट बैटिंग के लिए बढ़िया था, आपको बस मीडिल ओवरों में कुछ समय गुजारना था। राहुल आगे कहते हैं कि, हमारे लिए हर गेम महत्वपूर्ण है, हम बस अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देना चाहते हैं। हमने काफी समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, हमारे दिमाग में वर्ल्ड कप है और हम बेस्ट प्लेइंग मैदान में उतारना चाहते हैं। हम गलतियां करेंगे और उनसे सीखेंगे।

फिलहाल तो भारत वनडे सीरीज के दो मैचों में जीत ही चाहेगा क्योंकि एक हार ये सीरीज भी गंवा देगी और भारतीय टीम छोटे कद के साथ स्वेदश लौटेगी। सीरीज में तीन ही मैच हैं और इसके बाद कोई टी20 सीरीज नहीं है क्योंकि वो कोविड के चलते आगे के लिए फिलहाल टाल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+