IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मैच?
IND vs SA 1st T20: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब क्रिकेट फैंस को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का इंतज़ार है। दोनों ही टीमें इस फॉर्मेट में काफी मजबूत मानी जाती हैं, जिससे यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है।
यह सीरीज दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस पहले टी20 मैच की तारीख, स्थान और लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी।

IND vs SA: कब होगा पहला टी20?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज़ मंगलवार, 9 दिसंबर को होगा। यह मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा। मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इस मैच के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जिसके ठीक आधे घंटे बाद पहली गेंद फेंकी जाएगी।
IND vs SA: कहां होगा पहला टी20?
इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ओडिशा के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium, Cuttack) में आयोजित किया जाएगा। यह मैदान अपनी उत्साहजनक भीड़ और तेज़ आउटफील्ड के लिए जाना जाता है, जो एक हाई-स्कोरिंग मैच की संभावना को बढ़ाता है।
IND vs SA: कहां देखें लाइव मुकाबला?
इस सीरीज के प्रसारण का आधिकारिक अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच देख सकते हैं। ऑनलाइन देखने वाले दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश वाले यूजर इस मैच को वहां बिना पैसा खर्च किये मैच देख सकते हैं, वहां डीडी स्पोर्ट्स लाइव प्रसारण करेगा।
तीन सीरीज में चौथा कप्तान
भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान थे, बाद में वह चोटिल हुए, तो ऋषभ पंत कप्तान बनाए गए। एकदिवसीय सीरीज में के'एल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम की। अब सूर्यकुमार यादव के सामने टी20 सीरीज जीतने की चुनौती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications