IND vs SA: कब और कहाँ खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप फाइनल?

IND vs SA Final U-19 World Cup: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब टी20 वर्ल्ड कप में प्रतिद्वन्द्विता बढती जा रही है। पिछले साल वेस्टइंडीज और यूएस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। भारतीय टीम ने इसमें जीत दर्ज की थी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक बार फिर से फाइनल मैच में एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इस बार भी मौका टी20 वर्ल्ड कप का है। अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए जंग होने वाली है।

ind vs sa

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीम को पराजित करते हुए खिताबी जीत की तरफ एक कदम आगे बढ़ा दिया। खास बात यह भी है कि भारत ने लगातार दूसरी बार इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की की है। पिछली बार भारत ने टाइटल अपने नाम किया था।

IND vs SA वर्ल्ड कप फाइनल कब

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ज्यादा दूर नहीं है। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के बीच महज एक ही दिन का गैप रखा गया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में टक्कर 2 फरवरी को होने वाली है।

IND vs SA वर्ल्ड कप फाइनल कहाँ होगा

जहाँ तक इस फाइनल मैच के वेन्यू की बात है, तो इसका आयोजन मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

कौन सी टीम जीत सकती है टाइटल

जिस तरह से भारतीय टीम ने इस इवेंट में अब तक प्रदर्शन किया है, उससे टाइटल जीतने की संभावना ज्यादा है। लगातार दूसरी बार भारतीय टीम खिताबी जीत दर्ज कर सकती है। सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड को एकतरफा हराया था। इंग्लिश टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+