IND vs SA: बुमराह की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका में बनाया एक धमाकेदार रिकॉर्ड

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने धमाका किया है। पहली पारी में मोहम्मद सिराज के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज पानी भरते नज़र आए थे। स्थिति दूसरी पारी के दौरान भी ज्यादा बदल नहीं और टीम इंडिया के लिए इस बार जसप्रीत बुमराह ने धमाका किया।

दिन का खेल शुरू होते ही पहले ही ओवर में बुमराह को सफलता मिल गई। उन्होंने बेडिंघम को आउट कर दिया। इसके बाद उनकी सफलता का ग्राफ बढ़ता ही चला गया और अफ्रीकी बल्लेबाजों को वह नाक में दम करते हुए चले गए। बुमराह ने एक के बाद एक विकेट झटके।

bumrah

बुमराह ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए कहर बरपाया और अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को आउट करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। बुमराह ने 9वीं बार 5 विकेट हॉल प्राप्त किया। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर उन्होंने तीसरी बार ऐसा किया है।

बुमराह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में 2-2 बार पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत में भी वह एक बार 5 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह समय के साथ और ज्यादा घातक होते जा रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने एक छोर से फिफ्टी जमाई।

मार्करम अर्धशतक के बाद ज्यादा तेज दिखे और लगातार चौके और छक्के जमाते चले गए। उन्होंने बुमराह की गेंदों पर लगातार दो चौके जमाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। मार्करम ने अकेले एक छोर से रन बनाना लगातार जारी रखा। मार्करम हर बार मौके की तलाश में दिखे और रन बनाने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+