IND vs SA: इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच, केपटाउन में सिर्फ इतनी गेंदों में खत्म हो गया मैच

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया दूसरा टेस्ट मुकाबला दो दिनों के अंदर ही समाप्त हो गया। दूसरे दिन लंच के बाद यह मैच खत्म हो गया। तीसरा सेशन भी नहीं हुआ। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के हिसाब से यह सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका से मिले 79 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और एक बेहतरीन जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई। अब तक एशिया से कोई भी टीम वहां जीत नहीं पाई थी।

india vs south africa

दक्षिण अफ्रीकी टीम की हार के साथ ही टेस्ट सीरीज 1-1 से समाप्त हो गई। 1932 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट 656 गेंदों में समाप्त हो गया था। गेंदों के हिसाब से यह टेस्ट सबसे छोटा था लेकिन अब भारत और अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट ने इसकी जगह ले ली है।

केपटाउन टेस्ट मुकाबले में महज 642 गेंदों का खेल ही हो पाया। दोनों टीमें तीन पारियों में 600 गेंदों के अंदर ही आउट हो गईं। 1935 में एजबेस्टन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया टेस्ट मुकाबला 672 गेंदों के भीतर ही समाप्त हो गया था। इस तरह केपटाउन टेस्ट अब इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट बन गया है।

केपटाउन टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 55 रनों के स्कोर पर आउट हो गई थी। मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किये। जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया 153 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। कोहली ने 46 रन बनाए।

इसके बाद दूसरी पारी में मार्करम ने अफ्रीका के तरफ से शतक जमाया और टीम 176 रन पर आउट हुई। इस बार भारत के लिए बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किये। टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया और जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+