Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: कब और कहां होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सफ़ेद गेंद सीरीज के मुकाबले? यह रहा पूरा शेड्यूल

IND vs SA ODI and T20 Schedule: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एक मैच और बचा है। गुवाहाटी में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम अपना पूरा दमखम लगाते हुए सीरीज हार से बचने का पूरा प्रयास करेगी। कोलकाता में रैंक टर्नर पिच पर भारत को हार मिली थी। टेस्ट के बाद सफेद गेंद सीरीज होगी।

इसमें सबसे पहले एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। बाद में टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। टी20 सीरीज में पांच मैच होंगे। इस तरह सफेद गेंद सीरीज में कुल आठ मैच होने हैं और टीम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

ind vs sa

एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों को रायपुर जाना होगा और अंतिम मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस तरह दोनों टीमों का अभियान पचास ओवर के फॉर्मेट में पूरा हो जाएगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दोनों को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते हुए देखा गया था और सिडनी में बल्ला चला था। फैन्स को उम्मीद है कि दोनों दिग्गज एक बार फिर से कुछ उसी तरह का धमाल करेंगे।

टी20 सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी और अभियान की शुरुआत कटक से होगी, जहां 9 दिसंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तीसरा मैच होगा। यहां ठण्ड ज्यादा रहेगी और प्लेयर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चौथा और पांचवां मैच क्रमशः लखनऊ और अहमदाबाद में है। 19 दिसंबर को इस सीरीज का समापन हो जाएगा।

IND vs SA: वनडे सीरीज का शेड्यूल

क्रम मैच दिन स्थान
1
पहला वनडे 30 नवंबर 2025 रांची
2
दूसरा वनडे 3 दिसंबर 2025 रायपुर
3
तीसरा वनडे 6 दिसंबर 2025 विशाखापट्टनम

IND vs SA: टी20 सीरीज का शेड्यूल

क्रम मैच दिन स्थान
1
पहला टी20 9 दिसंबर कटक
2
दूसरा टी20 11 दिसंबर मुल्लांपुर
3
तीसरा टी20 14 दिसंबर धर्मशाला
4
चौथा टी20 17 दिसंबर लखनऊ
5
पाँचवाँ टी20 19 दिसंबर अहमदाबाद
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+