रोल बदला, बैटिंग बदली, नहीं बदला तो टारगेट, टीम इंडिया को वर्ल्ड जिताना चाहता है ये धुरंधर

नई दिल्ली, 11 जून: आईपीएल में शानदार कप्तान साबित हुए भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज उनके लिए आगामी टी20 विश्व कप के लिए तैयार होने का सही मंच है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पांड्या की भारतीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट से एक छोटा ब्रेक लिया था जिसके बाद वे आईपीएल में दिखे थे।

 ब्रेक के दौरान कितनी मेहनत की है

ब्रेक के दौरान कितनी मेहनत की है

28 वर्षीय हार्दिक ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में गुजरात टाइटंस को खिताबी जीत दिलाई और उनके शानदार फॉर्म ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए भारत की टीम में जगह दिलाई जिसके बाद हार्दिक ने पहले मैच में खुद की बैटिंग को फिर से साबित भी किया।

पांड्या फिर से भारतीय टीम में खेलने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि वह दिखाना चाहते हैं कि उन्होंने ब्रेक के दौरान कितनी मेहनत की है।

Recommended Video

    KL Rahul भारत के लिए T20I में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज है #Shorts| वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    संदेह था कि क्या पांड्या भारत के लिए फिनिशर का रोल निभाएंगे

    संदेह था कि क्या पांड्या भारत के लिए फिनिशर का रोल निभाएंगे

    हार्दिक ने कहा, "मैं स्पष्ट रूप से बहुत उत्साहित हूं। देश के लिए खेलना हमेशा से खास रहा है। इतने लंबे ब्रेक के बाद आने और नए सिरे से वापस आने से मुझे उस तरह मंच मौका मिलता है, जिसके लिए मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। देश के लिए अच्छा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है और इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।"

    गुजरात टाइटंस के लिए पिछले दो महीने मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में बिताने के बाद कई लोगों को संदेह था कि क्या पांड्या भारत के लिए फिनिशर की भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।

    दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला उनके लिए एकदम सही होगी

    दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला उनके लिए एकदम सही होगी

    लेकिन तेजतर्रार ऑलराउंडर ने प्रोटियाज के खिलाफ 12 गेंदों में 31 नाबाद रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सभी के संदेहों को दूर कर दिया। उन्होंने कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे जैसे शानदार तेज गेंदबाजों के खिलाफ उतने ही शानदार शॉट्स के साथ अपनी शानदार क्षमताओं की झलक दिखाई।

    पांड्या को लगता है कि विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला उनके लिए एकदम सही होगी क्योंकि वह टीम के लिए फिर से फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं।

     मेरे लिए विश्व कप लक्ष्य है

    मेरे लिए विश्व कप लक्ष्य है

    उन्होंने कहा, 'आप जो भी सीरीज या हर मैच खेलते हैं वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपका आखिरी मैच। मेरे लिए विश्व कप लक्ष्य है लेकिन इसकी तैयारी के लिए यह सही मंच है। क्रिकेट बैक टू बैक आने वाला है इसलिए आपको हमेशा लय में रहने की जरूरत है। यह सीरीज मेरे लिए खुद को जाहिर करने का एक शानदार अवसर है। मेरी भूमिकाएं बदल दी जाएंगी, मैं कप्तान नहीं बनूंगा या टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी नहीं करूंगा। यह वही होगा जिसके लिए हार्दिक जाने जाते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+