IND vs SA: अंतिम सीरीज में पहले दोहरे शतक से चूके एल्गर, दक्षिण अफ्रीका के पास विशाल बढ़त
IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। डीन एल्गर और मार्को यानसेन ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई।
पहले सेशन के डेढ़ घंटे में एल्गर और यानसेन ने बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने नई गेंद भी ली लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। डीन एल्गर ने अपने 150 रन पूरे किये और यानसेन भी पीछे नहीं रहे। यानसेन ने बेहतरीन अर्धशतक पूरा कर लिया।

डीन एल्गर और यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। डीन एल्गर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके पास एक मौका था। वह टेस्ट जीवन का पहला दोहरा शतक जमा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वह आउट हो गए। वह 185 रन बनाकर आउट हुए।
एल्गर का विकेट गिरने के बाद कोएट्जी भी आउट हुए। वह 19 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े यानसेन रन बनाते चले गए। लंच तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर 7 विकेट पर 392 रन था। यानसेन 72 और रबाडा 1 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। कुल बढ़त 147 रनों की हो गई।
भारतीय टीम के गेंदबाज इस सेशन में विकेट के लिए तरस गए। हालांकि बाद में दो विकेट आए लेकिन बढ़त बड़ी होने के बाद ऐसा हुआ। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शिकंजा कस दिया है। मेजबान टीम ड्राइविंग सीट पर है। टीम इंडिया के लिए अब परेशानी बढ़ने वाली है। भारतीय टीम का काम बिलकुल आसान नहीं होने वाला है।
- डीन एल्गर ने टेस्ट करियर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
- दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए मार्को यानसेन ने भी जमाया अर्धशतक।
- डीन एल्गर को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिलाई भारत को सफलता।
- डीन एल्गर और मार्को यानसेन के बीच छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी।












Click it and Unblock the Notifications