IND vs SA 3rd Test : कहां होगा मैच, क्या है मैदान का इतिहास, देखें संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में हुए दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हार मिलने के बाद भारतीय टीम अब आखिरी मैच में हर हाल में जीत हासिल कर इतिहास रचना चाहेगी। इतिहास रहेगा अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतने का। 2018 में भारत के पास माैका था, लेकिन वह 1-2 से सीरीज हार गए थे। अब दोनों के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी मैच बेहद खास रहने वाला है क्योंकि सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और जो टीम मुकाबला जीतेगी वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

यह भी पढ़ें- उसकी कप्तानी में कभी नहीं हारा था भारत, लेकिन राहुल बने कप्तान, वसीम जाफर भड़के

क्या है मैदान का इतिहास

क्या है मैदान का इतिहास

सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जनवरी से न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैदान में अगर हम भारत के इतिहास को देखें तो पलड़ा एक तरफ है। वो भी साउथ अफ्रीका के हित में। इस मैदान पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच खेले हैं, लेकिन एक में भी जीत नहीं मिल सकी। साउथ अफ्रीका ने यहां भारत को 3 बार हराया है जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए यहां मैच जीतकर अफ्रीकी टीम का विजय रिकाॅर्ड तोड़ना होगा, जैसे पहले टेस्ट में सेंचुरियन में जीतकर तोड़ा था।

भारत ने केपटाउन में अपना पहला टेस्ट 1993 में खेला था, जो ड्रा पर समाप्त हुआ था। फिर दूसरा टेस्ट 1997 में हुआ था, जिसमें मेजबान ने 282 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। फिर तीसरा मैच 2007 में खेला गया था जिसमें भारत 5 विकेट से हार गया था। 2011 में चाैथा टेस्ट भारत ने यहां खेला जो ड्रा पर समाप्त हुआ तो वहीं आखिरी मैच 2018 में खेला गया था जिसमें अफ्रीकी टीम ने 72 रनों से भारत को हरा दिया था।

कोहली का खेलना तय

कोहली का खेलना तय

तीसरे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की वापसी हो सकती है, जो दूसरे टेस्ट चोट के कारण बाहर हो गए थे। उनके बाहर होने पर केएल राहुल को कप्तानी दी गई थी, लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। ऐसे में आखिरी अहम मैच देखते हुए कोहली का खेलना तय है। दूसरे टेस्ट में कोहली की जगह हनुमा विहारी ने ली थी, लेकिन अब प्लेइंग 11 में उनपर तलवार लटक रही है। हालांकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में विहारी ने नाबाद 40 रनों की शानदार पारी खेली थी। पहली पारी में हनुमा ने 20 रन बनाए थे। इसके अलावा टीम में ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मोहम्मद सिराज चोटिल

मोहम्मद सिराज चोटिल

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाकर अपनी जगह कामय रखी है। उनसे एक बार फिर अच्छी पारी खेलने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरे टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए थे। अब उनके पास चोट से उबरने के लिए सिर्फ 4 दिन का समय है। अगर वो ठीक नहीं होते हैं तो फिर इशांत शर्मा और उमेश यादव में से कोई अगला मेंच खेल सकता है।

तीसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल
मयंक अग्रवाल
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली (कप्तान)
अजिंक्य रहाणे
ऋषभ पंत / ऋद्धिमान साहा
रविचंद्रन अश्विन
शार्दुल ठाकुर
मोहम्मद शमी
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा/उमेश यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+