उसकी कप्तानी में कभी नहीं हारा था भारत, लेकिन राहुल बने कप्तान, वसीम जाफर भड़के

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। भारत के पास दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा माैका था, लेकिन वे चूक गए क्योंकि मेजबान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मैच जीत लिया। विराट कोहली चोटिल होने के कारण मैच में माैजूद नहीं थे, जिस कारण केएल राहुल को कप्तानी साैंपी गई थी। वहीं हार के बाद कई पूर्व क्रिकेटर अपनी राय रखते हुए टीम की चूक का खुलासा कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर भी हैरान हैं कि आखिर राहुल को कप्तानी क्यों साैंपी गई, जब उनके पास एक अनुभवी कप्तान माैजूद था।

Wasim Jaffer

जाफर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि अजिंक्य रहाणे को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कप्तानी करनी चाहिए थी। जाफर ने कहा कि भारत को टेस्ट कप्तान के रूप में रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए रहाणे को कप्तान बनाना चाहिए था। रहाणे की कप्तानी में भारत कभी नहीं हारा है। रहाणे ने अभी तक टीम इंडिया को छह मैचों में से चार में जीत दिलाने में मदद की है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बताया वो कारण, जिसके चलते मैच हार गया भारत

राहुल को टेस्ट कप्तानी साैंपने की जरूरत है?

राहुल को टेस्ट कप्तानी साैंपने की जरूरत है?

जाफर ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "मैं टीम प्रबंधन के फैसले से हैरान हूं। जब आपके पास अजिंक्य रहाणे जैसा कोई अधिक अनुभवी उपलब्ध हो, जिसने कप्तान के रूप में अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारा हो और आपको ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताया हो, तो फिर क्या आपको केएल राहुल को टेस्ट कप्तानी साैंपने की जरूरत है? मैं केएल राहुल के खिलाफ नहीं हूं। वह युवा है और उसने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। लोग उन्हें भविष्य का कप्तान मान रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि रहाणे को कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करनी चाहिए थी।'' 33 वर्षीय कोहली की जगह केएल राहुल ने ली, जिन्होंने भारत के टेस्ट उप-कप्तान के रूप में रहाणे की जगह ली थी। हालांकि, टीम ने सात विकेट से मैच गंवा दिया और प्रोटियाज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी करने का माैका मिल गया।

कोहली की भूमिका को मिस किया

कोहली की भूमिका को मिस किया

भारत के दिग्गजों में से एक जाफर ने कहा कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में कोहली की आक्रामकता से चूक गई। उन्होंने कहा, "भारत ने निश्चित रूप से कप्तान विराट कोहली की भूमिका को मिस किया है, क्योंकि वह मैदान पर इतनी आक्रामकता लाता है। जब आपके पास मैदान पर ऐसा खिलाड़ी होता है, तो आप जानते हैं कि यदि आप कोई गलती करते हैं तो आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा। इसलिए, वे उस ऊर्जा से चूक गए।"

11 जनवरी से होगा आखिरी टेस्ट

11 जनवरी से होगा आखिरी टेस्ट

वहीं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि कोहली को सीरीज के अंतिम मैच के लिए फिट होना चाहिए। चेतेश्वर पुजारा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टेस्ट कप्तान पर एक अपडेट भी जारी की थी। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मंगलवार, 11 जनवरी को केप टाउन के द न्यूलैंड्स में शुरू होने वाला है। भारत ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट 113 रनों से जीता जिसके बाद घरेलू टीम ने वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+