ओलिवर को मैदान के बाहर उड़ाने चले थे ऋषभ पंत, गेंद की जगह हाथ से उड़ गया बल्ला- VIDEO
नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच बहुत ही नाजुक स्थिति में पहुंच चुका है जहां पर भारतीय टीम ने अफ्रीका को जीत के लिए केवल 212 रनों का टारगेट दिया है। लक्ष्य निश्चित तौर पर छोटा है लेकिन केपटाउन में इससे पहले 200 से ऊपर का टारगेट केवल तीन ही बार चेज हो पाया है। दूसरे, भारतीय गेंदबाज अच्छी फॉर्म में है और ऋषभ पंत ने काफी हद तक मैच की लय को भारत के पक्ष में मोड़ दिया है।

ऋषभ पंत का जबरदस्त शतक-
पंत ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक लगाया जो दक्षिण अफ्रीका की धरती पर उनका पहला और करियर का चौथा शतक था। पंत ने अपनी पारी में कई जबरदस्त शॉट खेले लेकिन उन्होंने जिस तरह पारी का अंत किया वह काफी निराशाजनक था। पहले तो पंत ने रबाडा के ओवर को बिना सिंगल लिए निकाल दिया और जब अगला ओवर आया तो बुमराह को बेवजह दो रन लेने दिए। इसके बाद सब जानते थे कि बुमराह को आउट होने से कोई नहीं रोक सकता। हुआ भी वही, क्योंकि भारत की पारी अगली ही गेंद पर ध्वस्त हो गई।

पर 100 से आगे रन नहीं बना पाए पंत-
इससे पहले शमी ने भी ओवर की आखिरी गेंद पर पुल शॉट खेलकर बेवजह अपना विकेट गंवाया था। मतलब साफ है कि पंत थोड़ा बेहतर रणनीति बनाते और शतक लगाकर भी अटैक करने की ओर चलते तो भारत के खाते में 10-20 रन और जुड़ सकते थे।
खैर इन बातों से पंत की उस पारी को महत्व खत्म नहीं होता जो 139 गेंदों पर नाबाद 100 रनों के रूप में समाप्त हुई। इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए गए। शतक से पहले पंत का शतक पुछल्लों की किस्मत पर टिका हुआ था इसलिए पंत किसी भी ओवर में ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक खुद को देने के लिए बाउंड्री पर भरोसा लगा रहे थे। इसी दौरान बाउंड्री मारने के फेर में ओलिवर की गेंद पर आगे बढ़कर बल्ला भांज दिया। बल्ला गेंद पर जोर से लगा पर वहां बाउंड्री पर फील्डर खड़ा था।
पंत हाथ से छूटकर स्क्वायर लेग के पास उड़ता हुआ गया-
यह गेंद पंत ने इतनी जोर से बाहर भेजने की कोशिश की, कि बल्ला हाथ से छूट गया। बल्ला हाथ से ऐसा छूटा की स्क्वायर लेग के पास उड़ता हुआ जा गिरा। पंत यह सीन देखकर केवल हंसते रहे। सभी जानते हैं कि पंत अक्सर छ्क्का मारने के फेर में बल्ला हाथ से छोड़ देते हैं। इसके बाद पंत ने अपने गल्व्स मंगवाए और चौथा टेस्ट शतक लगाकर सांस ली। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं-
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications