DRS के फैसले पर विराट कोहली का गुस्सा, लुंगी नगिदी ने बताया कप्तान को ये क्या हुआ, क्यूं हुआ

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी नगिदी इस केपटाउन टेस्ट के सबसे ज्यादा चर्चित प्वाइंट पर बात की है। यह ऋषभ पंत का शतक नहीं बल्कि डीन एल्गर को डीआरस द्वारा आउट ना देना है। एगिदी ने माना है कि डीन एल्गर के डीआरएस कॉल पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया के दौरान मैदान में तनातनी का माहौल तो हो ही गया था। दरअसल हुआ ये कि प्रोटियाज रन-चेज के 21वें ओवर में ऑन-फील्ड अंपायर ने रवि अश्विन की गेंद पर एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तुरंत डीआरएस ले लिया।

केपटाउन में फूटा कोहली का गुस्सा-

केपटाउन में फूटा कोहली का गुस्सा-

रीप्ले से पता चला कि एल्गर के घुटने के नीचे से टकराने के बावजूद गेंद स्टंप्स के ऊपर निकल रही थी। यह देखकर मैदानी अंपायर तक अवाक रह गया। इस बीच कोहली इस घटनाक्रम से भड़क गए।

भारतीय कप्तान स्टंप माइक के पास गए और सुझाव दिया कि मेजबानों के ब्रॉडकास्टर ने किसी तरह से ट्रैकिंग पद्धति से छेड़छाड़ की है।

कोहली ने स्टंप माइक पर जाने के बाद कहा, "अपनी टीम पर ध्यान दें, वे भी गेंद को चमकाते हैं। बस विपक्षी टीम पर ही फोकस मत करो। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश करते हैं।"

लुंगी नगिदी ने कोहली के रिएक्शन पर बात की-

लुंगी नगिदी ने कोहली के रिएक्शन पर बात की-

नौ ओवर बाद जसप्रीत बुमराह ने एल्गर को आउट किया, जिन्होंने 96 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इस बार भारत ने अपने फायदे के लिए डीआरएस का इस्तेमाल किया और एल्गर को आउट कर दिया।

इस पर लुंगी नगिदी कहते हैं, मैच में भावनाएं हावी हो गई थी। इसको महसूस किया जा सकता था। एगिदी ने कहा भी माना कि कोहली के इस रिएक्शन को देखते हुए घरेलू टीम काफी दबाव में नजर आ रही है।

ये क्या हुआ और क्यूं हुआ-

ये क्या हुआ और क्यूं हुआ-

नगिदी ने कहा, "इस तरह की प्रतिक्रियाएं थोड़ी निराशा दिखाती हैं और कभी-कभी टीमें इसका फायदा उठाती हैं। आप कभी भी इतनी अधिक भावना नहीं दिखाना चाहते, लेकिन हम देख सकते थे कि भावनाएं अधिक थीं। इससे हमें पता चलता है कि वे थोड़ा दबाव महसूस कर रहे हैं।'

"वह हमारे लिए [दूसरे विकेट के लिए एल्गर और कीगन पीटरसन के बीच] एक अच्छी साझेदारी थी और वे वास्तव में इसे तोड़ना चाहते थे। वे भावनाएं वहां दिखाई देने लगीं। हर कोई अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है और हमने वहां जो देखा वह उस समय वे लोग महसूस कर रहे थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+