Ind vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीता मैच, भारत ने 2-1 सीरीज अपने नाम की
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला गया।
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 03 विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 178 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम ने 49 रन से मुकाबले को जीता। आखिरी टी20 में हार के साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। शानदार शतक के लिए रिले रोसौव को प्लेयर ऑफ द मैच वहीं सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

रिले रोसौव ने जड़ा शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 5वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रिले रोसौव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की पहली गेंद पर डिकॉड रन आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। 20वें ओवरी की दूसरी गेंद पर अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स 23 रन बनाकर आउट हुए। रिले रोसौव 100 और डेविड मिलर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से उमेश यादव और दीपक चाहर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सिर्फ कार्तिक का बल्ला चला
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गिरा। रोहित खाता खोले बिना ही आउट हुए। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने 14 गेंदों पर 27, दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर 46, सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदों पर 8 रन, हर्षल पटेल ने 17, अक्षर पटेल ने 9 रन, आर अश्विन ने 2, दीपक चाहर ने 31 और मोहम्मद सिराज ने 5 रन बनाए। उमेश यादव 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications