IND vs SA 2nd ODI : भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 288 रनों का लक्ष्य, शार्दुल ने फिर खेली अहम पारी

पार्ल : भारतीय क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 6 विकेट खोकर 287 रनों का लक्ष्य रखा। विकेटकीपर रिषभ पंत व केएल राहुल ने अर्धशतक लगाए। वहीं 7वें नंबर पर आए शार्दुल ठाकुर ने 38 गेंदों में नाबाद 40 रनों पारी खेल टीम का स्कोर 280 के पार पहुंचाने का काम किया। पंत ने 71 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैे व 2 छ्क्के शामिल रहे। साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। कप्तान राहुल ने 79 गेंदों में 55 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में तबरेज शम्सी ने 9 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट लिए। एडन मार्कराम, केशव महाराज, एंडिले फेहुलकवायो, सिसांदा मगाला ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- VIDEO : केएल राहुल को आया ऋषभ पंत पर गुस्सा, LIVE मैच के दाैरान हुई बड़ी चूक

इससे पहले शिखर धवन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर शानदार शुरूआत दिलाने का काम किया। लेकिन पहला विकेट 12वें ओवर में गिरा जब एडेन मार्कराम की गेंद पर धवन बाउंड्री पर सिसांगा मगाला को कैच दे बैठे। धवन ने 29 रनों की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर कोहली आए, लेकिन 13वें ओवर में बिना खाता खोले केशव महाराज की गेंद पर कप्तान तेम्बा बावुमा को आसान कैच दे बैठे। कोहली पहली बार वनडे करियर में किसी स्पिनर के हाथों डक आउट हुए हैं।

64 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद राहुल एक छोर पर डटे रहे और उन्हें पंत का सहयोग मिला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर पर जिम्मेदारी थी, लकिन वह लगातार दूसरे मैच में असफल रहे. श्रेयस 11 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर पगबाधा हो गए। वहीं वेंकटेश 22 रन बनाकर एंडिले फुलक्वायो की गेंद पर स्टंप हो गए। इसके बाद शार्दुल फिर टीम के लिए काम आए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए नाबाद 48 रनों की साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शार्दुल ने पहले मैच में नाबाद 50 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+