IND vs PAK महासंग्राम से पहले खौफ में पाकिस्तान, इस घातक गेंदबाज के बयान से मची खलबली
India vs Pakistan, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में महामुकाबले की घड़ी आ चुकी है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस के साथ खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट के दौरान जोश, जुनून और मनोरंजन अपने चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा को भारतीय बल्लेबाजी क्रम में मुख्य खतरों में से एक बताया है।
वनडे विश्व कप के महासंग्राम से पहले अफरीदी ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम को दबाव में लाने का एकमात्र तरीका रोहित शर्मा को जल्दी आउट करना है।

अफरीदी ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'रोहित शर्मा ने भारत के लिए काफी रन बनाए हैं। वह भारत के एक मुश्किल बल्लेबाज है। अगर आप कप्तान को जल्दी आउट कर देते हैं तो उसके बाद आने वाले खिलाड़ी काफी दबाव में आ जाते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'वह मुख्य खिलाड़ी हैं और फोकस उन्हें आउट करके टीम को दबाव में लाने का होगा।'
वहीं पाकिस्तान क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ ने वनडे विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली की प्रशंसा की है। पाकिस्तानी जोड़ी ने कहा है कि विराट कोहली की कुछ विशेषताएं हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रिजवान ने कहा कि दुनिया में खेल के फिनिशिंग स्टेज में विराट कोहली से बेहतर कोई नहीं है।
दरअसल, भारतीय कप्तान ने वनडे विश्व कप के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाया। रोहित के 63 गेंदों में शतक ने 1983 के महान कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इससे पहले सितंबर में रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 सुपर 4 मैच में पाकिस्तान को हराने के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की जिसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। कोहली और राहुल ने मंच का अच्छा उपयोग किया और दो शतक जड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका और 357 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 रनों पर ढेर हो गया।
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करने के बाद अहमदाबाद पहुंची है। यही बात पाकिस्तान के बारे में भी कही जा सकती है, जिसने हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया।












Click it and Unblock the Notifications