IND vs PAK: भारतीय टीम से आज कौन होगा बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
IND vs PAK Playing XI Prediction: एशिया कप का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मामला काफी गर्म है। भारतीय फैन्स ने विरोध के स्वर तेज किये हैं। इन सबके बीच भारत के लिए आज खेलने वाले ग्यारह प्लेयर्स के बारे में जानना जरूरी है।
यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज़ में रन बटोरे और महज 16 गेंदों में 30 रन जड़ दिए। टी20 इंटरनेशनल में अब तक उन्होंने 17 पारियों में 565 रन बनाए हैं, औसत 33.24 और स्ट्राइक रेट 193.50 जैसा जबरदस्त आंकड़ा उनके नाम है।

अगर शुरुआत में ही अभिषेक की बैटिंग लय में आ गई, तो टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत मिलना तय है। उनके अलावा शुभमन गिल भी बैटिंग लाइनअप में शामिल होंगे। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले मैच की तरह इस बार भी संजू सैमसन होंगे और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा रहेंगे।
शिवम दुबे को ऑल राउंडर के रूप में यूएई के खिलाफ आजमाया गया था, बैटिंग तो नहीं आई लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 3 विकेट हासिल किये। इधर गेंदबाजी में नई गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे बड़े हथियार बनने वाले हैं।
IND vs PAK: कौन होगा टीम से बाहर
उनके अलावा अन्य कोई तेज गेंदबाज शायद टीम में नहीं होगा। इससे अर्शदीप सिंह का पत्ता इस बार भी कटता हुआ दिख रहा है। उनके अलावा रिंकू सिंह को भी टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने वाली है। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का नाम पक्का है। दो स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय माना जा रहा है। इस वजह से रिंकू, हर्षित राणा, जितेश शर्मा, अर्शदीप जैसे खिलाड़ी शायद बाहर रहने वाले हैं।
IND vs PAK: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications