IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाया ODI में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन को पछाड़ रच दिया इतिहास
IND vs PAK: भारतीय टीम के किंग विराट कोहली जब क्रीज पर होते हैं, तो कोई न कोई कीर्तिमान उनके निशाने पर रहता ही है। विराट कोहली ने अपने करियर में कई धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में कोहली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के कई ऐसे कीर्तिमान हैं, जिनको तोड़ने का काम विराट कोहली ने किया है। इस बार भी कुछ यही हुआ है। कोहली को इसी खासियत के कारण वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट प्लेयर्स में से एक माना जाता है। दुबई में उनका कीर्तिमान बनते ही, दर्शक झूम उठे।

दरअसल कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम यह कीर्तिमान था लेकिन अब कोहली इस पोजीशन पर आ गए हैं। वह इस मामले में म्म्ब्र एक बन गए हैं। कोहली ने 299 मैचों की 287 पारियों में यह कारनामा किया है।
IND vs PAK: कोहली ने सचिन को छोड़ा पीछे
सचिन तेंदुलकर ने यही कार्य 359 मैचों की 350 पारियों में किया था। खास बात यह रही कि कोहली और तेंदुलकर दोनों ने ही यह आंकड़ा पाकिस्तान के खिलाफ हासिल किया। तेंदुलकर ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर एकदिवसीय मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था।
IND vs PAK: तीन बल्लेबाज हासिल कर पाए आंकड़ा
वनडे में अब तक 14 रन तीन ही बल्लेबाजों ने बनाए हैं। इस लिस्ट में सचिन और कोहली के अलावा श्रीलंका से कुमार संगकारा का नाम भी शामिल है। अन्य कोई खिलाड़ी यहाँ तक नहीं पहुँच पाया। संगकारा ने सिडनी में 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कीर्तिमान हासिल किया था, उन्होंने इसके लिए 378 पारियों का सहारा लिया था।
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा एकदिवसीय रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 463 मैचों की 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं। हालांकि इस कीर्तिमान से कोहली अभी काफी दूर हैं। इसे तोड़ना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं कहा जा सकता।
कोहली का डबल रिकॉर्ड
कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार अर्धशतक जमाया। आईसीसी इवेंट्स में यह उनका 23वां 50+ स्कोर है। इस मामले में भी उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने भी आईसीसी इवेंट्स में 23 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications