IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कल, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
IND vs PAK U19 Asia Cup Match Time: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। पहले मुकाबले में भारत ने यूएई को 234 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक (IND vs PAK U19 Asia Cup Match Time)
यूएई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विशाल स्कोर 433 रन बनाए। इसमें वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। उन्होंने मात्र 95 गेंदों में 171 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे। इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी।

अब पाकिस्तान से होगा सामना
पहले मैच में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। जब भी क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों का मुकाबला होता है, तो फैंस का उत्साह चरम पर होता है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अहम है। फैंस की नजरें इस मुकाबले पर बनी हुई है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रविवार 14 दिसंबर को भारतीयसमयनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैंस को अपने फोन में सोनी लिव ऐप (Sony LIV App) डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए वे आराम से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत की कमान आयुष महात्रे के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान का नेतृत्व फरहान यूसुफ करेंगे।
दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। यह देखना रोमांचक होगा कि क्या भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी पिछली फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।
भारतीय U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, नमन पुष्पक, वेदांत त्रिवेदी, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल।
पाकिस्तानी U19 टीम: उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, समीर मिन्हास, अली रजा, मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद शायान, नकाब शफीक, अहमद हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications