IND vs PAK: बाबर आजम ने हार के बाद ड्रेसिंग रूम में दी स्पीच, नवाज से कहा- तू मैच विनर है मेरा
T20 world cup 2022 के पहले ही मैच में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान की टीम और पाकिस्तान की जनता इस हार को पचा नहीं पा रही है। भारत के हाथों 4 विकेट से हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने ड्रेसिंग रूम में एक स्पीच दी थी, जिसमें वो अपने खिलाड़ियों को मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं। बाबर आजम का यह वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में बाबर आजम मैच का आखिरी ओवर डालने वाले मोहम्मद नवाज का भी हौंसला बढ़ा रहे हैं।

नवाज तू मुझे आगे के मैच जिताएगा- बाबर आजम
बाबर आजम वीडियो में मोहम्मद नवाज से कह रहे हैं कि नवाज कोई मसला नहीं है, तू मैच विनर है मेरा और मुझे हमेशा तेरे पर भरोसा रहेगा चाहे जो मर्जी हो... सिर गिराना नहीं है तू मुझे मैच जीताएगा। बड़ा अच्छा प्रयास किया.. प्रेशर वाला ओवर था, मगर तू इतने पास लेकर गया मैच का वह शानदार था। आपको बता दें कि मैच का आखिरी ओवर मोहम्मद नवाज ने ही डाला था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, जो नवाज के ओवर में बन गए। उन्होंने इस ओवर में एक नो बॉल और एक वाइड डाली थी। नो बॉल पर कोहली ने छक्का मारा था।
अभी टूर्नामेंट शुरू हुआ है- बाबर आजम
बाबर आजम ने अपनी स्पीच में अन्य खिलाड़ियों का भी हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें इस हार से निराश नहीं होना है, मैं ये कहूंगा कि हम किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारे, हम सब हारे हैं। कोई किसी पर उंगली ना उठाएं कि उसने हराया है, उसने हराया है या मैंने हराया है...ये नहीं होना चाहिए..ये इस टीम में नहीं होगा...एक टीम के रूप में हम हारे हैं और एक टीम के रूप में ही हम जीतेंगे। बाबर ने कहा कि अभी टूर्नामेंट शुरू हुआ है, खत्म नहीं... हमें वापसी करनी है, अभी काफी मैच बाकि हैं।












Click it and Unblock the Notifications