IND vs PAK T20 World Cup: महामुकाबले की टिकट कैसे करें बुक, ऐसे पक्का करें अपनी सीट! इतनी है कीमत?
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Tickets: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े मुकाबले यानी भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर पिछले कई दिनों से मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल अब छंट गए हैं। 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में यह हाई-वोल्टेज मैच अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने काफी जद्दोजहद और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ लंबी चर्चा के बाद अपनी टीम को इस मुकाबले में उतरने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
पाकिस्तान ने आखिरकार ले लिया खेलने का फैसला (IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Tickets)
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के इस अहम मुकाबले को लेकर स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई थी, जब पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को लेकर शेड्यूल में हुए कुछ बदलाव थे। हालांकि, सोमवार देर रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी। यह फैसला ICC के अधिकारियों, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम के बीच लाहौर में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया।

पाकिस्तान ने इस वजह से बदला फैसला
पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि मित्र देशों के अनुरोध और वैश्विक क्रिकेट के हित को ध्यान में रखते हुए टीम को 15 फरवरी के मैच के लिए मैदान पर उतरने का निर्देश दिया गया है। बयान में स्पष्ट किया गया कि यह निर्णय खेल भावना को बनाए रखने और क्रिकेट के इकोसिस्टम को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए लिया गया है। ICC ने भी पुष्टि की है कि बातचीत रचनात्मक रही और अब सभी पक्ष टूर्नामेंट को सफल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
टिकटों को लेकर क्या है स्थिति?
मैच की पुष्टि होते ही फैंस के बीच टिकटों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलंबो की यात्रा और तैयारियों की पुष्टि कर दी है, लेकिन भारत-पाक मैच के टिकटों की बिक्री अभी आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुई है। आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर इस मैच के सामने फिलहाल कमिंग सून लिखा आ रहा है।
ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले अन्य लीग मैचों और सुपर-8 मुकाबलों के टिकट उपलब्ध हैं, लेकिन भारत-पाक मैच के टिकटों को शायद सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से होल्ड पर रखा गया है। टिकटों की बिक्री शुरू होने पर प्रशंसक आधिकारिक वेबसाइट tickets.cricketworldcup.com या 'BookMyShow' के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे। डिजिटल युग को देखते हुए इस बार फिजिकल टिकटों की आवश्यकता नहीं होगी; प्रवेश पूरी तरह से क्यूआर कोड आधारित 'एम-टिकट' के जरिए होगा। मैच से 48 घंटे पहले ये कोड सक्रिय कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications