IND vs PAK: कोलंबो में बढ़े हवाई किराए, होटलों का किराया भी 1.5 लाख पार, क्रिकेट की दीवानगी या जेब पर डाका?

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले का रोमांच किसी खेल से कहीं ऊपर भावनाओं और संस्कृति का मेल होता है। 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले से पहले कोलंबो का परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। आध्यात्मिक शांति के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर में इस समय हर तरफ केवल क्रिकेट और उससे जुड़ी गहमागहमी का शोर है।

अलग-अलग होटल में ठहरी दोनों टीमें (IND vs PAK T20 World Cup 2026)

सुरक्षा और रणनीतिक कारणों से दोनों टीमों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। भारतीय टीम और आधिकारिक कमेंटेटर्स आईटीसी होटल (ITC Hotel) में ठहरे हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम सिनामन लाइफ (Cinnamon Life) होटल में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से पाकिस्तानी टीम को होटल की 24वीं मंजिल पर रखा गया है।

IND vs PAK 1

टिकट की कीमत 800 डॉलर तक पहुंची

35,000 की क्षमता वाला प्रेमदासा स्टेडियम इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता के लिए छोटा पड़ता दिखाई दे रहा है। आधिकारिक तौर पर सभी टिकट बिक चुके हैं, लेकिन स्टेडियम के बाहर फैंस की कतारें अभी भी कम नहीं हुई हैं। ब्लैक मार्केट में एक टिकट की कीमत 800 डॉलर (करीब 65,000 रुपये) तक मांगी जा रही है, जो आम फैंस की पहुंच से बाहर है।

फ्लाइट और होटल का हुआ बुरा हाल

इस मैच ने कोलंबो की अर्थव्यवस्था में अचानक उछाल ला दिया है। दिल्ली से कोलंबो का सामान्य हवाई किराया जो 16,000-17,000 रुपये के आसपास रहता था, वह अब इकोनॉमी क्लास के लिए 1.10 लाख के पार पहुंच गया है। बिजनेस क्लास का किराया 2 लाख को छू रहा है। शहर के लगभग 4,000 होटल रूम पूरी तरह बुक हैं और गेस्ट हाउस से लेकर एयरबीएनबी तक में पैर रखने की जगह नहीं है।

15 फरवरी को होगा मुकाबला

स्थानीय निवासियों के लिए भले ही यह एक अन्य मैच हो, लेकिन भारत और पाकिस्तान से आए हजारों फैंस के लिए यह किसी धर्म या अनुष्ठान से कम नहीं है। 1832 में बना ऐतिहासिक चर्च हो या बुद्ध की शांत प्रतिमा, हर जगह पर्यटकों और क्रिकेट फैंस का जमावड़ा है। 15 फरवरी को जब 22 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, तो केवल एक मैच नहीं बल्कि अरबों लोगों की उम्मीदें और प्रार्थनाएं उनके साथ होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+