IND vs PAK: शाहीन ने बारिश के बाद प्लान बदल किया रोहित को आउट, ट्विटर पर भड़के फैन्स
IND vs PAK, Rohit Sharma: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शाहीन अफरीदी के बीच मुकाबले की उम्मीद थी। अफरीदी ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट किया था।
श्रीलंका के पल्लेकेले में रोहित के बल्ले से उम्मीदें थीं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भारत की बैटिंग के दौरान बारिश से मैच रुका और वापस आने के बाद रोहित शर्मा आउट होकर चलते बने। रोहित शर्मा को एक योजना के तहत शाहीन अफरीदी ने आउट कर दिया।

बारिश से पहले शाहीन अफरीदी ने रोहित को लगातार लेग स्टम्प के करीब गेंदबाजी की और आगे लेंथ रखी। इससे रोहित शर्मा को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के बाद शाहीन अफरीदी ने दो गेंद लगातार ऑफ़ स्टम्प से बाहर की तरफ डाली। रोहित को सेट-अप करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।
तीसरी गेंद अंदर आती हुई फेंककर अफरीदी ने रोहित को बोल्ट कर दिया। गेंद उनका बल्ला आने से पहले विकेट में जाकर लग गई थी। इस तरह बारिश के बाद अफरीदी ने प्लान बदलकर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। ट्विटर पर भी इसे लेकर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई।
रोहित शर्मा 22 गेंदों का सामना कर 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद अफरीदी ने विराट कोहली को भी आउट कर दिया। कोहली प्लेडऑन हो गए। वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह बरसात के बाद भारतीय टीम के लिए गेम बदल गया। पाकिस्तान ने धमाका कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications