IND vs PAK: रोहित-राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड, T20I में सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाली जोड़ी बनी

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू की। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 31 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी हुई। इसके साथ ही इस जोड़ी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

54 रन की साझेदारी

54 रन की साझेदारी

54 रन की ओपनिंग साझेदारी में रोहित ने 16 गेंदों पर 28 तो केएल राहुल ने 15 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही यह जोड़ी टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक बार 50+ पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है। टी20 फॉर्मेट में रोहित और राहुल के बीच अब तक 14 बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग और केविन ओब्रायन की जोड़ी है। जिन्होंने 13 बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। वहीं मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन की जोड़ी के बीच 12 बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है।

मेन्स T20I में सर्वाधिक अर्धशतकी साझेदारी

मेन्स T20I में सर्वाधिक अर्धशतकी साझेदारी

  • 14: रोहित शर्मा और केएल राहुल
  • 13: पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ'ब्रायन
  • 12: मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन
  • 12: पॉल स्टर्लिंग और एंडी बालबर्नी
  • 12: काइल कोएट्ज़र और जॉर्ज मुन्सेय
भारतीय पारी का हाल

भारतीय पारी का हाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर की दूसरे गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। केएल राहुल 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 13, ऋषभ पंत ने 14 रन, हार्दिक पांड्या ने 0, दीपक हुड्डा ने 16 और विराट कोहली ने 60 रन बनाए। रवि बिश्नोई 8 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 2, मोहम्मद नवाज़ ने 1, हारिस रऊस ने 1 और मोहम्मद हसनैन ने 1 और नसीम शाह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+