IND vs PAK: रोहित शर्मा या विराट कोहली, शाहीन अफरीदी ने बताया कौन सा विकेट बेस्ट था

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया लेकिन इससे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की तरफ से कहर देखने को मिला। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

शाहीन अफरीदी ने भारतीय टीम के चार बल्लेबाजों को आउट किया। इनमें रोहित और कोहली के विकेट भी शामिल थे। शाहीन अफरीदी ने चारों विकेटों में अपने बेस्ट विकेट के बारे में खुलासा किया है। टीम इंडिया की पारी समाप्त होने के बाद अफरीदी ने इस बारे में बात की।

india vs pakistan

अफरीदी ने कहा कि नई गेंद से विकेट लेने की योजना था। ऊपरवाले को धन्यवाद देता हूं कि रोहित और कोहली दोनों के विकेट मुझे मिले। दोनों विकेट समान हैं लेकिन मैं मानता हूं कि रोहित का विकेट बेस्ट था। मैंने उस विकेट का लुत्फ़ उठाया। हमारे लिए प्लान अच्छी तरह काम कर गया।

अफरीदी ने कहा कि नसीम शाह 150 की स्पीड के साथ अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, मैं खुश हूं कि वह इतनी तेज गेंदबाजी कर रहे हैं। बारिश और मौसम की वजह से स्विंग और सीम पिच में थी। नई गेंद से सीम और स्विंग मिला लेकिन एक बार जब स्विंग बंद हुई, तो विकेट बैटिंग के लिए आसान हो गया।

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली भी उनकी गेंद पर प्लेडऑन हो गए थे। यहाँ से टीम इंडिया की परेशानी लगातार बढ़ती चली गई। 66 रन पर 4 विकेट खोकर भारतीय टीम मुश्किल में थी।

ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन शतकीय भागीदारी की और टीम को परेशानी से भी निकाला। भारतीय टीम 266 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। पाकिस्तानी पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई और अंत में मुकाबला रद्द कर दोनों टीमों को -1-1 अंक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+