IND vs PAK: रोहित-कोहली ने मैदान पर बनाई यह रणनीति और भारत ने पाक को किया 36 रनों पर आउट
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला के दौरान टीम इंडिया ने जल्दी विकेट झटके लेकिन बाद में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और कीपर मोहम्मद रिज़वान ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों के बीच एक भागीदारी हुई और टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए।
पाकिस्तान के ओपनर शफीक और इमाम उल हक के आउट होने के बाद बाबर आज़म और रिजवान ने लगातार रन बनाए और आउट भी नहीं हुए। इसके बाद विकेट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाज तरस गए। इस दौरान मैदान पर रोहित शर्मा और कोहली के बीच बातचीत हुई। रोहित और कोहली की रणनीति के बाद पाकिस्तान के अंतिम 8 विकेट (155 से 191) 36 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद सिराज को गेंदबाजी पर लाने का निर्णय लिया गया और यह प्लान काम कर गया। बाबर आज़म फिफ्टी जड़ने के तुरंत बाद 50 रन बनाकर सिरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पाकिस्तान का काम मुश्किल हो गया। सऊद शकील और इफ्तिखार को कुलदीप यादव ने आउट कर दिया।
मामला यहीं नहीं रुका और बुमराह को गेंदबाजी पर लाया गया। बुमराह ने भी निराश नहींक किया। उन्होंने शादाब खान और जमे हुए बल्लेबाज रिजवान को आउट कर दिया। रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तानी टीम ने महज 35 गेंदों में ही अपने 5 विकेट गंवा दिए। 300 की तरफ बढ़ रही पाक टीम की रन गति पर अचानक ब्रेक लग गया। बाद में पांड्या ने भी नवाज को आउट कर दिया।
रोहित शर्मा और कोहली ने शायद यही रणनीति बनाई होगी कि एक छोर से स्पिन आक्रमक को रखते हुए दूसरे छोर से तेज गेंदबाजों को लगाया जाए। यही प्लान अच्छी तरह से लागू हुआ और पाकिस्तानी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिजवान और बाबर के बीच 82 रनों की भागीदारी टूटने के बाद मामला बदल गया और पाकिस्तान की पूरी टीम 191 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कोहली और रोहित के बीच बातचीत और रणनीति का पूरा फायदा मिला, पाक टीम ने 36 रन पर अंतिम 8 विकेट गंवाए।












Click it and Unblock the Notifications