भारत के लिए क्या नहीं किया, 'फिर भी इस स्पिनर के साल बर्बाद कर दिए', पाक कोच को हुआ दुख

नई दिल्ली, 27 अगस्त: रविचंद्रन अश्विन बिना शक के भारत के महानतम स्पिनरों में एक हैं और इस खेल को खेलने वाले सबसे बेहतरीन रेड-बॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में वे महान हैं। लेकिन, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक को लगता है कि टीम इंडिया ने अश्विन को सफेद गेंद वाले क्रिकेट में लगातार हिस्सा नहीं खिलाकर उनके कुछ साल बर्बाद कर दिए है।

मुझे अश्विन के लिए बुरा लगता है

मुझे अश्विन के लिए बुरा लगता है

अश्विन ने 2010 में अपना ODI और T20I पदार्पण किया और 2017 तक वे योजना में बने रहे। लेकिन जैसे ही युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव आए तो अश्विन टीम से बाहर हो गए। बाहर तो जडेजा भी हुए लेकिन उन्होंने खुद को हरफनमौला की तरह से पेश किया और वापसी की। हालांकि अश्विन ने खुद को टी 20 क्रिकेट में फिर से खोजा और 2021 टी 20 विश्व कप के लिए देश के सबसे छोटे प्रारूप वाली टीम में फिर से जगह बनाई।

पूर्व पाक स्पिनर सकलैन ने कहा, "मुझे अश्विन के लिए बुरा लगता है क्योंकि मुझे समझ में नहीं आता कि उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट से क्यों हटाया। उन्होंने उसके साल बर्बाद किए। वह एक पूर्ण खिलाड़ी है क्योंकि वह बल्लेबाजी भी कर सकता है। अश्विन उस तरह के क्रिकेटर हैं, जो किफायती के साथ-साथ विकेटों के लिए जाल बिछा सकते हैं।"

रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से उम्मीदें

रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से उम्मीदें

पिछले साल के टी 20 विश्व कप के बाद से, अश्विन टीम से अंदर और बाहर रहे हैं, लेकिन 2022 टी 20 विश्व कप में भी जगह पाने के दावेदार हैं। हालांकि, मुश्ताक अश्विन के सफेद गेंद वाले करियर को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 'बर्बाद' होते देखकर खुश नहीं हैं। मुश्ताक को लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में अश्विन को वह समर्थन मिलेगा जिसके वह हकदार हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मिलेगी जगह?

पाकिस्तान के खिलाफ मिलेगी जगह?

रिटायर पाकिस्तानी स्पिनर ने कहा, "अश्विन को छोड़ना भारत के साथ-साथ खिलाड़ी दोनों के लिए अनुचित था। लेकिन मुझे लगता है कि कोच राहुल और कप्तान रोहित ने उन्हें वापस टीम में लाने में अपनी भूमिका निभाई होगी और यह एक शानदार रणनीति है।"

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अपने एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान से खेलने के लिए तैयार है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+