IND vs PAK Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-पाक मैच फ्री में कैसे देखें? मोबाइल पर तुरंत करें यह छोटा सा काम
IND vs PAK Match Free Mein Kaise Dekhe: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है! एशिया कप 2025 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज में धमाकेदार जीत के बाद, टीम इंडिया अब सुपर-4 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से भी जुड़ा है।
दोनों टीमों के बीच एशिया कप में यह दूसरा मुकाबला हो रहा है, इससे पहले 14 सितंबर को भी मुकाबला देखने को मिला था। लाइव प्रसारण की डिटेल्स यहां बताई गई है।

IND vs PAK: मैच की तारीख, समय और स्थान
मैच: भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025 सुपर-4
तारीख: रविवार, 21 सितंबर, 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
IND vs PAK कहां देखें फ्री में लाइव?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क: मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी शामिल हैं।
डीडी स्पोर्ट्स: अगर आपके पास केबल या डीटीएच कनेक्शन नहीं है, तो भी आप इस मैच को दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं।
IND vs PAK: मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
SonyLIV: मोबाइल पर मैच देखने के लिए SonyLIV ऐप सबसे बेहतर विकल्प है। हालांकि, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
JioTV/Airtel Xstream: यदि आपके पास जियो या एयरटेल का सब्सक्रिप्शन है, तो आप उनके ऐप्स पर भी SonyLIV के कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं। विभिन्न रिजार्च प्लान पर भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
क्यों है यह मुकाबला खास?
ग्रुप स्टेज में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया था। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि गेंदबाजों ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। हालांकि, सुपर-4 में हालात बदल जाते हैं। यह राउंड रॉबिन फॉर्मेट है, जहां हर टीम को एक-दूसरे से भिड़ना है।
पाकिस्तान की टीम पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी, जबकि टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दुबई का मैदान दोनों टीमों के लिए जाना-पहचाना है और पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद मिल सकती है।
सुपर-4 में टीमों की स्थिति
सुपर-4 में पहुंचने वाली चार टीमें हैं: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश। ये सभी टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी, और जो दो टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर रहेंगी, वे 28 सितंबर को फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत-पाक का मैच हमेशा तीव्रता वाला होता है, इस बाद भी दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। टीम इंडिया का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications