Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sourav Ganguly Biopic: पर्दे पर कौन निभाएगा सौरव गांगुली का किरदार? 'दादा' ने खुद खोला राज

Sourav Ganguly on Biopic Hindi: देश के ही नहीं बल्कि विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर और कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली की बॉयोपिक का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है। लंबे वक्त से उनकी जीवनी को पर्दे पर देखने की तमन्ना उनके चाहने वालों की है।

पिछले काफी टाइम से इस खबर ने जोर पकड़ा हुआ है कि बहुत जल्द बंगाल टाइगर की स्टोरी को लोग पर्दे पर देखेंगे लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई थी लेकिन पहली बार अपनी बॉयोपिक को लेकर पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने बयान दिया है और ये भी बता दिया है कि पर्दे पर उनका रोल कौन निभाएगा?

Sourav Ganguly

गुरुवार को वर्धमान पहुंचे 'दादा' ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जो मैंने सुना है, उसके मुताबिक मेरी बॉयोपिक में राजकुमार राव लीड रोल प्ले करने वाले हैं लेकिन कुछ तारीखों का मुद्दा है इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में करीब एक साल का वक्त लग सकता है।'

पर्दे पर 'दादा' का रोल राजकुमार राव ही निभाएंगे (Sourav Ganguly)

मालूम हो कि मीडिया में खबरें आ रही थीं कि पर्दे पर 'दादा' का रोल राजकुमार राव ही निभाएंगे लेकिन इस बारे में कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था लेकिन अब खुद सौरव ने ही इसकी पुष्टि कर दी है। कहा जा रहा है कि पहले आयुष्मान खुराना को ये रोल ऑफर हुआ था लेकिन फिर बात नहीं बनी और ये फिल्म राजकुमार राव के हाथ लग गई।

'स्त्री 2' जैसी हिट फिल्म देकर लोगों का दिल जीता (Sourav Ganguly)

मालूम हो कि अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी राजकुमार राव ने बहुत कम वक्त में खुद को बेहतरीन संजिदा अदाकार साबित किया है। पिछले साल 'स्त्री 2' जैसी हिट फिल्म देकर उन्होंने लोगों का दिल जीता है, उम्मीद की जा रही है कि वो गांगुली के किरदार को भी बहुत शिद्दत से पर्दे पर अदा करेंगे।

सौरव गांगुली का पूरा नाम सौरव चंडीदास गांगुली है (Sourav Ganguly)

आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम रहे सौरव गांगुली का पूरा नाम सौरव चंडीदास गांगुली है, 8 जुलाई 1972 को कोलकाता के एक संपन्न परिवार में जन्मे गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को आक्रामक नेतृत्व दिया और टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अपनी शानदार बल्लेबाजी शैली और बॉलिंग से उन्होंने विश्वपटल पर देश को कई बार गौरवान्वित किया है।

सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया

सौरव गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार 131 रन की पारी खेली, जो आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास की बेहतरीन पारियों में से एक है।

वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली (Sourav Ganguly)

'ऑफ-साइड का गॉड' नाम से मशहूर गांगुली ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। सौरव गांगुली ने 2000 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी, ये वो दौर था, जब टीम इंडिया नाजुक दौर से गुजर रही थी लेकिन गांगुली ने अपनी क्षमता से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया, उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने भारत को विश्नस्तर पर अलग पहचान दिलाई है।

एक नजर सौरव गांगुली के करियर पर

  • टेस्ट मैच: 113 मैच, 7212 रन, 16 शतक
  • वनडे मैच: 311 मैच, 11363 रन, 22 शतक
  • सबसे बड़ी टेस्ट पारी: 239 रन (पाकिस्तान के खिलाफ)
  • सबसे बड़ी वनडे पारी: 183 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 1999 वर्ल्ड कप)

कप्तान के तौर पर गांगुली के आंकड़े और प्रदर्शन

  • भारत ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती, जहां उन्होंने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर जश्न मनाया, जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल सकता है।
  • उनकी कप्तानी में ही भारत 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था।
  • भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उनकी ही धरती पर 2004 में टेस्ट और वनडे सीरीज जीती
  • वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे युवा खिलाड़ियों को गांगुली ने ही मौका दिया, जिन्होंने विश्वस्तर पर भारत का सीना चौड़ा किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+