IND vs PAK: बारिश से मैच नहीं होगा तो क्या? पाकिस्तान को 20 ओवर में मिलेगा इतना टारगेट
India vs Pakistan Match: के मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से धमाका देखने को मिला है। टीम इंडिया ने तूफानी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी भी की। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने वापसी आकर डाली। इसके बाद बारिश से मैच रोका गया।
बारिश के समय टीम इंडिया का स्कोर 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन था। कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे। इसके बाद मैदान को कवर्स से ढका गया। बारिश तेज होने के कारण खेल रुका हुआ है। इस बीच कुछ आंकड़े भी सामने आ रहे हैं।

अगर आज के दिन भारत और नहीं खेलता और पाकिस्तान को 20 ओवर में लक्ष्य दिया जाए, तो आंकड़ा बड़ा दिलचस्प सामने आया है। पाकिस्तानी टीम को इस स्थिति में प्रोपर टी20 स्टाइल में ही बैटिंग करने की आवश्यकता होगी। किसी तरह की रियायत नहीं होगी।
पाकिस्तान के लिए 20 ओवर में डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 181 रनों का लक्ष्य होगा। ऐसे में उनको ताबड़तोड़ बैटिंग करनी पड़ेगी। टीम इंडिया को भी अपनी गेंदबाजी में कसावट लानी पड़ेगी। कोलम्बो का आर प्रेमदासा स्टेडियम पूरी तरह से कवर्स में रंगा हुआ है।
हालांकि इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है लेकिन अम्पायर अगर आज ही मैच पूरा कराना चाहें, तो 20 ओवर वाला मामला संभव है। आज के दिन अगर कोई गेंद नहीं डाली जाती है, तो कल फिर से 3 बजे मैच शुरू होगा और जहाँ इसे रोका गया है वहीं से शुरू किया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के लीग चरण में भी मुकाबला हुआ था लेकिन वहां भी बारिश के कारण काम खराब हुआ था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद मुकाबला फिर से शुरू नहीं हुआ था। इसके बाद गेम रद्द कर दोनों टीमों को 1-1 अंक बाँट दिया गया था। इस बार बारिश की आशंका को देखते हुए रिजर्व डे रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications