IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ डाला धोनी का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ बनाया यह कीर्तिमान
India vs Pakistan Match: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। किशन ने टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उन्होंने एक बेहतरीन पारी खेलने के अलवा कुछ रिकार्ड्स भी हासिल किये।
ईशान किशन ने 82 रनों की पारी खेली और यह वनडे में उनका लगातार चौथा अर्धशतक था। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह की बराबरी पर ली। धोनी ने भी साल 2011 में लगातार 4 अर्धशतकीय पारियां खेली थी। किशन उनके बराबर आ गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी ईशान किशन हैं। उन्होंने 82 रनों का आंकड़ा प्राप्त करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने साल 2008 के एशिया कप में पाक के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी।
सुरिन्दर खन्ना ने 56 और महेंद्र सिंह धोनी ने 56 रन पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बनाए थे। ईशान किशन इस लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। धोनी के गृह राज्य झारखण्ड से ही ईशान किशन आते हैं। भारत के 4 विकेट 66 पर गिर गए थे। उस समय किशन और पांड्या ने शतकीय भागीदारी की।
भारतीय टीम के दोनों ओपनर और टॉप क्रम फ्लॉप हो गया। इसके बाद ईशान किशन और पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई। ईशान किशन ने 82 रन बनाए और पांड्या ने 87 रन की पारी खेली।
पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बीच में दो बार बारिश से खेल रोकना पड़ा था। शाहीन शाह अफरीदी ने पाक टीम के लिए 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा नसीम शाह और हारिस रऊफ के खाते में भी 3-3 विकेट आए। भारतीय टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications