PCB अध्यक्ष नजम सेठी का बड़ा बयान, अगर सरकार भारत जाने से मना करेगी तो पाकिस्तान की टीम नहीं जाएगी

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए नजम सेठी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान की सरकार मना करेगी तो हम 2023 विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेंगे।

India vs pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच खराब हुए क्रिकेट संबंधों में तनातनी अभी भी जारी है। दरअसल, अगले साल दो बड़े इवेंट की मेजबानी भारत और पाकिस्तान को करनी है और दोनों ही देश इन इवेंट का हिस्सा बनने के लिए एक-दूसरे के देश की यात्रा करने से मना कर चुके हैं। ऐसे में इन तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त किए नजम सेठी ने इस विवाद पर ताजा अपडेट दिया है। नजम सेठी ने कहा है कि वो इस मुद्दे पर पूरी तरह से सरकार के आदेश का पालन करेंगे।

'सरकार मना करेगी तो पाकिस्तान की टीम नहीं जाएगी भारत'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नजम सेठी ने 2023 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत जाएगा या फिर नहीं इस बात का फैसला पूरी तरह से पाकिस्तान की सरकार करेगी ना कि क्रिकेट बोर्ड इसका फैसला करेगा। सेठी ने कहा, 'अगर सरकार कहती है कि भारत मत जाओ तो हम नहीं जाएंगे। जहां तक पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट संबंधों का संबंध है तो हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए।'

पहले पाकिस्तान से आया था यह बयान

नजम सेठी ने कहा कि इस बात का फैसला केवल सरकार को ही लेना है कि 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम को भारत जाना है या फिर नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सिर्फ स्पष्टीकरण मांग सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से पहले यह धमकी दी गई थी कि अगर अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है तो हम भी विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएंगे, लेकिन यह बयान देने वाले रमीज राजा को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

जय शाह के बयान से शुरू हुआ था विवाद

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह के एक बयान के बाद शुरू हुआ था। कुछ महीने पहले जय शाह ने यह बयान दिया था कि भारतीय टीम अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, टीम इंडिया किसी तटस्थ स्थान पर यह टूर्नामेंट खेलेगी। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान ने भी तेवर दिखाए थे और 2023 विश्व कप के लिए भारत जाने से इनकार किया था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान का आखिरी दौरा 2008 में किया था जब टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान गई थी। 26/11 के मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध खत्म हो गए और तब से दोनों देश सिर्फ आईसीसी इवेंट में एक-दूसरे के साथ खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+