प्रेस वार्ता में नकवी से हाथ मिलाने वाले सूर्या अचानक क्यों बदले, आखिर ऐसा क्या हुआ? बाहर आई अंदर की कहानी

IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया। टॉस पर सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उन्होंने मैच फिनिश करके भी वही किया और तुरंत ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस बार पीसीबी ने शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मैच से कुछ दिन पहले अलग घटनाक्रम हुआ था और हाथ भी मिलाया गया था, तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि भारतीय टीम पूरी तरह अलग रंग में दिखाई दी।

एशिया कप की ट्रॉफी लॉन्च के दौरान हुई प्रेस वार्ता में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और भारत में जमकर आलोचना शुरू हो गई।

ind vs pak

सोशल मीडिया पर विरोध

भारतीय यूज़र्स ने इसे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और सेना का अपमान माना और बवाल काट दिया। लोगों का कहना था कि आतंक की घटना के बाद पाकिस्तान के साथ दोस्ताना सम्बन्ध स्वीकार्य नहीं हैं। सूर्या को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और कई लोगों ने उनकी देशभक्ति पर सवाल खड़े किए।

गौतम गंभीर का सख्त संदेश

विवाद गहराने के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया। रेव स्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय कोच ने 14 सितंबर के मैच से पहले प्लेयर्स से कहा कि हम यहां भारत सरकार के आदेश पर खेल रहे हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम में से कोई भी पहलगाम नहीं भूला है, इसलिए मैदान पर हाथ नहीं मिलाया जाएगा। मैदान पर जाओ और अपना काम करके वापस आ जाओ।

मैदान पर असर

गंभीर के निर्देश का असर मैच के दिन साफ दिखा। टॉस और मैच समाप्त होने के बाद भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। दोनों टीमों ने मैच अच्छी तरह खेला, लेकिन औपचारिकता निभाने से परहेज़ किया। पाक टीम तो भारत के ड्रेसिंग रूम के बाहर हाथ मिलाने के लिए आई थी लेकिन भारत ने साफ़ संदेश दिया कि आतंक समर्थक देश से हाथ मिलाने का कोई फायदा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+