IND vs PAK: भारत-पाक मैच में आज कौन जीतेगा? होगी चौके-छक्कों की बारिश या उड़ जाएंगे विकेट?

IND vs PAK Head-To-Head: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुकाबला है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब भारत-पाक मैच का विरोध काफी ज्यादा हो रहा है। इससे पहले तक दोनों देशों के मैच को तीव्र स्पर्धा वाला माना जाता था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर इस मैच का जमकर विरोध किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। अब तक दो छोटी टीमों के विरुद्ध खेलते हुए दोनों टीमों को जीत मिली है।

ind vs pak

IND vs PAK: किसने जीते ज्यादा मैच

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, इस वजह से हेड टू हेड में इसी प्रारूप के आंकड़े देखने होंगे। अब तक भारत और पाकिस्तान ने टी20 में कुल 13 मैचों में जंग की है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित करने का काम किया है। भारतीय टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है, दूसरी तरफ पाकिस्तान को महज 3 ही मैचों में जीत का मौका मिला है।

IND vs PAK: भारत-पाक में कौन जीतेगा

रिकॉर्ड को देखा जाए, तो पाकिस्तान की टीम कहीं भारत के सामने नहीं टिकती लेकिन क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है। फ़िलहाल दोनों टीमों को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। खिलाड़ी ज्यादा अच्छे हैं। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों यूनिट में टीम इंडिया आगे है। ऐसे में 70 फीसदी जीत की संभावना टीम इंडिया की है। 30 प्रतिशत जीत के आसार पाकिस्तानी टीम के हैं।

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का लाइव प्रसारण

भारत में इस मुकाबले को लाइव देखने के लिए कुछ ऑप्शन हैं। टीवी पर देखने के लिए फैन्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाकर मुकाबले का आनन्द उठा सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैच देखा जा सकता है। सोनी लिव एप्लीकेशन पर मैच देखा जा सकता है। इसके लिए एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। कुछ सिम कार्ड प्लान के साथ यह सब्सक्रिप्शन फ्री भी मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+