भारत-पाक हाइवोल्टेज मुकाबले से पहले दिग्गज खिलाड़ी हुआ बीमार, द्रविड़ ने बढ़ा दी फैंस की टेंशन

एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारतीय टीम का सामना रविवार को पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, 3 सितंबर। एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारतीय टीम का सामना रविवार को पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा के बाद अब टीम का एक और गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को मिस कर सकता है। तेज गेंदबाज आवेश खान इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए फिट नहीं है।

कोच राहुल द्रविड़ ने कही यह बात

कोच राहुल द्रविड़ ने कही यह बात

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान को लेकर राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आवेश खान ठीक नहीं हैं और आज उन्होंने अभ्यास सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। द्रविड़ के मुताबिक आवेश खान को मौसम के कारण थोड़ा सा बुखार हो गया है। फिलहाल वे डाक्टर की निगरानी में है और डॉक्टर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

आवेश खान को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं

आवेश खान को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं

राहुल द्रविड़ ने कहा कि आवेश खान जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि एशिया कप के बाकी मुकाबलों में वह हिस्सा ले सकेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ टीम में उनका चयन होना मुश्किल लग रहा है। लेकिन अगर उनकी हालत में सुधार होती है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच खेल सकते हैं। हालांकि, रविवार के मुकाबले केलिए भारतीय टीम आवेश खान के विकल्प पर चर्चा कर रही है।

 एशिया कप 2022 में दूसरी बार होगा भारत-पाक का आमना-सामना

एशिया कप 2022 में दूसरी बार होगा भारत-पाक का आमना-सामना

एशिया कप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। इससे पहले 28 अगस्त को इसी मैदान पर दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जहां भारत ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम सुपरफोर मुकाबले में भी पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल की तरफ अपना कदम बढ़ाना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+