IND vs PAK: धमाकेदार जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया करारा जवाब, पूरे पाकिस्तान को लग गई मिर्ची!
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर फोर मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर अपनी शानदार बढ़त बनाए रखी है। टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 11 जीते हैं और पाकिस्तान सिर्फ 3 ही जीत सका है। भारत की यह लगातार जीत की लय साबित करती है कि यह मुकाबला अब 'राइवलरी' यानी प्रतिद्वंद्विता नहीं रहा।
सूर्यकुमार यादव ने कही बड़ी बात (IND vs PAK Asia Cup 2025)
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को खुलकर सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बची है क्योंकि दोनों टीमों का स्तर एक जैसा नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सच्ची प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दोनों टीमें बराबर की टक्कर देती हैं।

बेबाक बयान से पाकिस्तान को दिखाई औकात
मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आप लोग भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता के बारे में सवाल पूछना बंद करें। मेरे हिसाब से, अगर दो टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और स्कोर 7-7 या 8-7 होता है तो उसे प्रतिद्वंद्विता कहा जाता है। 10-0 या 10-1, मुझे सही आंकड़ा तो नहीं पता, लेकिन यह अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। मुझे लगता है कि हमने उनसे बेहतर क्रिकेट खेला और यह गेंदबाजी के नजरिए से भी सच है।
भारत को मिली शानदार जीत
सुपर फोर के इस मैच में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी और 10 ओवर में 91 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था। लेकिन साहिबजादा फरहान के अर्धशतक के बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने पारी के दूसरे हाफ में शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। हालांकि, फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर पाकिस्तान को 170 के पार पहुंचाया।
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बिखेरा जलवा
जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। बीच के ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बाद भी तिलक वर्मा ने शांत रहकर मैच को फिनिश किया और भारत ने 7 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications