'कुछ लड़के जाकर गोलियां ही चला दें', भारत से लगातार मिल रही हार से बौखलाए पाकिस्तानी, मचा बवाल
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर फोर मुकाबला टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम कर लिया। हर बार की तरह इस बार भी मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत की। वह बेवजह ही भारतीय खिलाड़ियों से उलझते नजर आए। जिसका जवाब भारत के बल्लेबाजों ने बल्ले से मैच जिताकर दिया।
पैनलिस्ट का आपत्तिजनक बयान वायरल (IND vs PAK Asia Cup 2025)
मैच के दौरान पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर एक पैनलिस्ट ने हैरान करने वाला बयान दिया। मैच के दौरान एक टीवी चैनल पर पाकिस्तान के एंकर वसीम बादामी ने एक पैनलिस्ट से पूछा कि लड़के जान मारें तो क्या हम मैच जीत सकते हैं? इस पर पैनलिस्ट ने बेहद आपत्तिजनक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल में या तो ये कर दें या कुछ लड़के फायरिंग ही कर दें ना इधर। मैच ही खत्म करो, क्योंकि कन्फर्म है हम हारेंगे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत
इससे पहले भी मैच से जुड़ी कुछ और बातें सामने आईं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सुपर फोर मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान 6-0 कहकर एक विवाद को हवा दी थी, जो पिछले सैन्य संघर्ष के संदर्भ में था। इसके अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 'बंदूक' चलाने का इशारा करके जश्न मनाया, जिससे तनाव और बढ़ गया था।
भारत ने एक तरफा अंदाज में दर्ज की जीत
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाया और 20 ओवरों में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फहीम अशरफ ने आखिरी ओवरों में कुछ ताबड़तोड़ शॉट लगाए। पाकिस्तान के गेंदबाजों में हारिस रऊफ ने सूर्यकुमार यादव (0) और संजू सैमसन (13) का विकेट लेकर थोड़ी उम्मीद जगाई।
लेकिन, भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने मिलकर 10 ओवर में 105 रनों की तूफानी साझेदारी की। अभिषेक ने सिर्फ 39 गेंदों पर 74 रन बनाए, जबकि गिल ने 47 रनों का योगदान दिया। इस साझेदारी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं।












Click it and Unblock the Notifications