IND vs PAK: फाइनल में हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट कौन? ये खिलाड़ी साबित होगा टीम के लिए तुरुप का इक्का!
IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे बड़े मैच विनर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर फैंस की चिंताएं बढ़ गई है। रविवार यानी 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए अगर पांड्या फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया को एक मुश्किल फैसला लेना होगा।
हार्दिक पंड्या हुए चोटिल (IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final)
हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर के आखिरी मैच में सिर्फ एक ओवर ही फेंक पाए थे। उन्होंने पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस को गोल्डन डक पर आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और पूरे मैच में वापस नहीं लौटे। मैच के बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने चोटों पर अपडेट देते हुए कुछ बातों का जिक्र किया।

फाइनल से बाहर हो सकते हैं पंड्या
उन्होंने कहा कि हार्दिक की स्थिति का आंकलन आज रात और कल सुबह किया जाएगा, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अभिषेक शर्मा)ठीक हैं। इस बयान से साफ है कि अभिषेक शर्मा फाइनल के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन पंड्या पर अभी भी चोट का बादल मंडरा रहा है। अगर पंड्या बाहर होते हैं तो टीम इंडिया को संतुलन बनाए रखने के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी।
पंड्या की जगह लेगा कौन?
टीम के पास मध्यक्रम को मज़बूत करने के लिए जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। अगर विशेषज्ञ गेंदबाज की जरूरत हुई तो श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, टीम के पास हार्दिक जैसा एक और ऑलराउंडर शिवम दुबे मौजूद है, लेकिन बड़े मैचों में हार्दिक का अनुभव दबाव झेलने की क्षमता और उनका शानदार व्यक्तित्व टीम के लिए बेहद ज़रूरी है। वह एक बेहतरीन फील्डर भी हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ़ पंड्या का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 9 टी20 में उनकी बल्लेबाज़ी औसत भले ही सिर्फ 19.60 रहा है। लेकिन गेंदबाजी में उनका औसत 14.60 का रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं और दो बार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नई गेंद से ही विकेट लेकर सफलता दिलाई है।












Click it and Unblock the Notifications