IND vs PAK: 'निर्लज्ज! तू फिर आ गया', हार के बाद अर्शदीप सिंह बने भारत के हसन अली, देखें रिएक्शन
पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर 4 चरण की शुरुआत जीत के साथ की। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान की ज
नई दिल्ली, 4 सितंबर। पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर 4 चरण की शुरुआत जीत के साथ की। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान की जीत लगभग पक्की कर दी। रिजवान शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए और लगातार बड़े शॉट्स लगाते रहे।

मोहम्मद नवाज की पारी ने पलट दिया मैच
मोहम्मद रिजवान के अलावा मोहम्मद नवाज ने भी 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को बैकफुट पर लाने का काम किया। हालांकि, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत एक बार फिर मैच में अपनी पकड़ बना लेगी। पाकिस्तान को 16 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी और टीम के दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे।
अर्शदीप सोशल ने छोड़ा आसिफ अली का कैच
शानदार स्पैल करने वाले रवि बिश्नोई ने मौका बनाया और उनकी गेंद पर आसिफ अली ने हवा में शॉट खेला, लेकिन अर्शदीप सिंह कैच पकड़ने में नाकाम रहे। इस तरह आसिफ अली को जीवनदान मिला गया। यह खेल बदलने वाला क्षण साबित हुआ क्योंकि इसके बाद आसिफ अली ने तेज तर्रार 16 रन के कैमियो खेलकर पाकिस्तान की झोली में जीत डाल दी।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं अर्शदीप
इस ड्रॉप कैच के तुरंत बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। क्रिकेट फैंस लगातार अर्शदीप को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। कुछ फैंस तो अर्शदीप कु तुलना पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अल से कर रहे हैं। अर्शदीप और हसन अली की तस्वीर को एडिट कर खूब शेयर किया जा रहा है। इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली ने 44 गेंदो पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 60 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications