पंत और पंड्या खराब शॉट खेलकर हुए OUT, कप्तान रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही लगा दी क्लास
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रन जोड़ दिए।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रन जोड़ दिए। दोनों ही बल्लेबाजों ने महज 5.1 ओवर में 54 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के साथ ही रन रेट में तेजी से गिरावट देखने को मिली।

रोहित-राहुल ने बनाए 28-28 रन
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रन बनाए। रोहित ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए तो वहीं केएल राहुल ने इतने ही रन बनाने के लिए 20 गेंदों का सहारा लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने टीम के लिए सबसे अधिक 60 रन बनाने का काम किया। सूर्य़कुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 10 रन बनाकर आउट हो गए।

पंत-पंड्या की बल्लेबाजी से नाखुश रोहित
ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जिस तरीके से आउट हुए उससे कप्तान रोहित शर्मा बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। रोहित शर्मा ने पहले ऋषभ पंत को और फिर हार्दिक पंड्या के साथ आउट होने के बाद लंबे समय तक बातचीत की। रोहित के हाव-भाव देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि वह ऋषभ पंत की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे। ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था।

इस तरह आउट हुए पंत और पंड्या
ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में प्वाइंट में खड़े प्लेयर को अपना कैच थमा बैठे। वहीं हार्दिक पंड्या ने भी सामने की तरफ एक आसान सा केच पकड़ाकर अपना विकेट गंवा दिया। पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में मौके दिए जाने से कुछ फैंस लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं अब उनके इस शॉट के बाद अगले मैच में उनका पत्ता एक बार फिर कट सकता है।












Click it and Unblock the Notifications