IND vs NZ: रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ बाहर होंगे या खेलेंगे? जानिए क्या बड़ा अपडेट आया

IND vs NZ: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इवेंट का अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद नॉक आउट चरण शुरू हो जाना है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस इवेंट में दो मैच खेले हैं। तीसरे मैच को लेकर कहा जा रहा था कि वह शायद ही खेल पाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा को हेमस्ट्रिंग में चोट का सामना करना पड़ा था। हेमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वह मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय कप्तान को लेकर बड़ी खबर आई है।

ind vs nz

रोहित शर्मा को लेकर खबर यह है कि वह टीम के साथ होंगे और मैदान पर भी उतरेंगे। सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए यह अहम मुकाबला है, ऐसे में रोहित शर्मा का फिट होकर वापस लौटना अच्छा संकेत है। उनके होने से ओपनिंग स्लॉट में वही आतिशी शुरुआत की योजना अपनाई जाएगी।

IND vs NZ: किसने दिया रोहित का अपडेट

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोसकाटे ने कहा कि वह ठीक हैं, यह ऐसी चोट थी जो पहले भी मौजूद रही है। रोहित को पता है कि इसको कैसे मैनेज करना है। उनके बयान ने स्थिति साफ़ कर दी है कि रोहित शर्मा फिर से मैदान पर आने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे, तो शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कप्तानी होगी। हालांकि अब स्थिति साफ हुई है। गिल टीम के उपकप्तान हैं और उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। उनके ऊपर इस समय अतिरिक्त प्रेशर डालना ठीक भी नहीं होगा।

IND vs NZ: भारत के लिए आसान नहीं मुकाबला

पाकिस्तान में दो मैच खेलकर आई कीवी टीम काफी मजबूत है। उनके पास हर विभाग में तगड़े प्लेयर्स हैं। तेज गेंदबाज प्रोपर होने के साथ ऑल राउंडर और बैटिंग विभाग में भी धांसू प्लेयर्स शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं है। हालांकि टीम इंडिया ने अपने दो मैच दुबई की धीमी विकेट पर खेले हैं, इसका फायदा जरूर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+