सूर्यकुमार यादव के सामने पारी भरते नजर आए बाकी बल्लेबाज, सामने ना कीवी टिक पाए, ना भारतीय धुरंधर

भारतीय क्रिकेट में आज एक बहुत शानदार दिन देखने को मिला जब हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसकी ही धरती पर 65 रनों से मात देकर बड़ी जीत हासिल की। भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए और 11 चौके और 7 छक्के लगाए। सूर्यकुमार को अपनी आतिशी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। इस मैच की खासियत केवल और केवल सूर्यकुमार यादव ही हैं क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बाकी बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया।

बाकी सभी खिलाड़ी जैसे किसी ओर पिच पर खेल रहे थे

बाकी सभी खिलाड़ी जैसे किसी ओर पिच पर खेल रहे थे

भारत ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और दूसरे टॉप स्कोरर 31 गेंदों में 36 रन बनाने वाले ईशान किशन थे। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 52 गेंदों पर 61 रन बनाए थे। एक तरफ स्काई दिखाई दिए और बाकी सभी खिलाड़ी जैसे किसी ओर पिच पर खेल रहे थे। खेलते हुए सूर्य का स्ट्राइक रेट 217 रहा तो वहीं भारत के बाकि बल्लेबाजों ने 69 गेंदों पर 69 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट केवल सौ का रहा। वही कीवी टीम ने 113 गेंदों पर 118 रन बनाए और उनका यही बात सूर्यकुमार यादव को इस मैच में एक अलग ही लेवल का खिलाड़ी घोषित करती है।

अद्भुत शॉट्स के पीछे के सीक्रेट के बारे में भी बात की

अद्भुत शॉट्स के पीछे के सीक्रेट के बारे में भी बात की

भारत द्वारा सेट किए गए टारगेट चेज करते हुए न्यूजीलैंड ने 18.5 ओवर में 126 रन ही बनाए। सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि उनकी योजनाएं बिल्कुल क्लियर थी। वे कहते हैं कि जब 12 या13वां ओवर चल रहा था तो हमने 170-715 को ठीक-ठाक स्कोर सोचा था जिसके लिए गहराई तक बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। सूर्यकुमार यादव ने अपने अद्भुत शॉट्स के पीछे के सीक्रेट के बारे में भी बात की और कहा कि यह केवल इरादे दिखाने और खुद को इंजॉय करने की बात है।

Photo- ICC

Recommended Video

    IND vs NZ: Suryakumar Yadav की शतकीय पारी से New Zealand के गेंदबाज उड़े | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    यह एक बेहतरीन फीलिंग है

    यह एक बेहतरीन फीलिंग है

    यादव ने आगे कहा, इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन में जो मेहनत करते हैं वह भी मायने रखती है। सूर्य कुमार कहते हैं कि न्यूजीलैंड में आना और यहां पर 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाना अच्छा लग रहा है। यह एक बेहतरीन फीलिंग है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर में खेला जाएगा। बारिश के चलते पहला मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके धुल गया था। इसके बाद शिखर धवन की अगुवाई में वनडे सीरीज शुरू होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+