IND vs NZ: संजू सैमसन फिर से बैठेंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर, शिखर धवन ने दिया संकेत?

इस बात पर लम्बे बहस होती रही है कि ऋषभ पन्त की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल क्यों नहीं किया जाता। पन्त के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सवाल भी ज्यादा उठने लगे हैं। इस बीच न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि संजू सैमसन को बाहर रखते हुए ऋषभ पन्त को क्यों टीम में रखा गया है। धवन ने कहा कि इस तरह के फैसले टीम हित में लेने होते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर धवन ने प्रेस वार्ता में यह बयान दिया है।

Recommended Video

    IND vs NZ: Shikhar Dhawan ने 1st ODI से पहले मीडिया से की बातचीत | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    शिखर धवन की प्रतिक्रिया

    शिखर धवन की प्रतिक्रिया

    सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने को लेकर धवन ने कहा "ज्यादातर खिलाड़ी इस दौर से गुजरते हैं, भले ही उन्होंने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भी क्यों न किया हो। बातचीत अहम होती है, कप्तान और कोच खिलाड़ियों के साथ बात करते हैं। सैमसन जैसे खिलाड़ियों को इससे स्पष्टता मिलती है कि उनको टीम में क्यों नहीं चुना गया। यह टीम हित और टीम कॉम्बिनेशन के कारण होता है।"

    ऋषभ पन्त के कारण संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

    ऋषभ पन्त के कारण संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

    टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पन्त को संजू सैमसन से पहले खिलाने का निर्णय लिया था, इस वजह से संजू सैमसन लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे हैं। पन्त की क्षमता देखते हुए उनको लगातार मौके मिले हैं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। सैमसन टीम में शामिल होने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाते थे। टी20 वर्ल्ड कप में भी उनको मौका नहीं मिला था। वहां दिनेश कार्तिक और ऋषभ पन्त थे। आने वाले समय में संजू सैमसन को अधिक मौके मिल सकते हैं।

    सैमसन ने जमकर अभ्यास किया

    सैमसन ने जमकर अभ्यास किया

    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को ऑकलैंड में पहला वनडे मुकाबला खेलना है। संजू सैमसन ने नेट सेशन में जमकर अभ्यास किया है। देखना होगा कि उनको मौका मिलता है या नहीं। सैमसन को इस मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि ऋषभ पन्त टीम के उपकप्तान हैं। धवन का बयान टीम हित और कॉम्बिनेशन को लेकर आया है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि सैमसन एक बार फिर से बाहर बैठेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+