IND vs NZ: ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान, संजू सैमसन की एंट्री! ईशान किशन को यहां भी नहीं मिला मौका
IND vs NZ Ruturaj Gaikwad Captain: भारतीय क्रिकेट टीम में कई टैलेंटेड खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी परफॉर्मेंस दमदार है। इसके बावजूद वह टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। कभी-कभी यह 'टैलेंट' चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बन जाता है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, जिसमें शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। लेकिन इस चयन ने कई ऐसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है जो शानदार फॉर्म में थे।
ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी कप्तानी (IND vs NZ Ruturaj Gaikwad Captain)
अगर हम बेस्ट ड्रॉप इलेवन बनाए तो भी ऐसे खिलाड़ियों की फौज खड़ी हो जाएगी जो किसी भी विरोधी टीम पर भारी नजर आएगी। ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं है लेकिन अपने दम पर किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है। इस वैकल्पिक टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। गायकवाड़ का लिस्ट-ए औसत इतिहास में सर्वश्रेष्ठ में से एक है, फिर भी उन्हें जगह नहीं मिली।

गायकवाड़ के साथ कौन करेगा ओपनिंग
गायकवाड़ के साथ ओपनिंग के लिए देवदत्त पडिक्कल एक बेहतरीन विकल्प हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी) में शतकों की झड़ी लगा दी है। तीसरे नंबर पर दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रखा जा सकता है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा और रियान पराग जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं।
शतक जड़ने के बावजूद टीम से बाहर हैं सैमसन
सबसे चौंकाने वाला नाम संजू सैमसन का है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले वनडे मैच में शतक जड़ने के बावजूद वह टीम से बाहर हैं। संजू का 56.66 का औसत उनकी काबिलियत को साबित करता है। ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल का बाहर होना भी हैरान करने वाला है, क्योंकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके साथ शार्दुल ठाकुर नंबर 8 पर बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाते हैं।
दमदार फॉर्म में हैं मोहम्मद शमी
गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी का नाम सबसे ऊपर है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें 'अज्ञात' कारणों से बाहर रखा गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खलील अहमद और स्पिन विभाग में 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती इस टीम को पूर्ण बनाते हैं। वरुण ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही पांच विकेट झटके थे, फिर भी वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं।
भारत की बेस्ट ड्रॉप प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications