IND vs NZ: टॉस के समय आखिर क्या भूल गए थे रोहित शर्मा? सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई शुरू
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस के वक्त रोहित शर्मा भूल गए थे कि उन्हें पहले गेंदबाजी करनी है या फिर बल्लेबाजी का फैसला लेना है। इसी को लेकर रोहित की ट्रोलिंग शुरू हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के आज मैदान पर उतर रही है। मैच शुरू होने से पहले रायपुर के मैदान पर टॉस के वक्त एक अजीब घटना देखने को मिली। दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस के दौरान कुछ कन्फ्यूज नजर आए। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जब सिक्का उछालने को कहा तो रोहित शर्मा ने टॉस कॉल किया और रोहित टॉस जीत भी गए, लेकिन उसके बाद जब रोहित से पूछा गया कि वो पहले क्या करेंगे तो रोहित ने करीब 20 सेकेंड तक कुछ नहीं कहा। इस दौरान वो सिर्फ माथे पर हाथ रखकर सोचते ही रहे।
आखिर क्यों 20 सेकेंड रूक गए थे रोहित शर्मा?
टॉस के बाद रवि शास्त्री भी करीब 15-20 सेकेंड शांत ही रहे। मैच रेफरी रोहित शर्मा के फैसले का इंतजार करते रहे। आखिर में रोहित ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मैच रेफरी को यह बताया। रोहित शर्मा ने फिर रवि शास्त्री के पूछे जाने पर इस अजीब सी स्थिति पर से पर्दा उठाया। रोहित ने बताया कि मैं भूल गया था कि हमें पहले करना क्या है? टॉस के फैसले को लेकर ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ काफी चर्चा हुई थी, उसी को लेकर मैंच सोच में पड़ गया था, लेकिन फाइनली हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
ओस की वजह से पहले गेंदबाजी का लिया फैसला- रोहित
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि रायपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी यह जानने के बाद भी हमारे लिए गेंदबाजी का फैसला पहले करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे पता चला है कि दूसरी पारी में यहां अच्छी खासी ओस पड़ेगी, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी है। दूसरी पारी में बॉलिंग करना आसान नहीं होगा। रोहित ने कहा कि पिछले मैच में ब्रेसवेल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन हम बाद में बॉलिंग करके जीत गए थे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी यहां थोड़ी ओस देखी गई थी, हमने क्यूरेटर से भी सुना था कि मैच वाले दिन ओस अहम भूमिका निभाएगी। रोहित शर्मा ने आखिर में प्लेइंग में कोई नहीं होने की जानकारी दी।
आपको बता दें कि टॉस के समय रोहित शर्मा के ठहराव के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। लोग कई तरह के फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक नजर कुछ ऐसी ही फनी पोस्ट पर












Click it and Unblock the Notifications