रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर का सही टॉपिक उठाया, उनको जिम्मेदार होना पड़ेगा, अश्विन की प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा का तीन साल बाद शतक आने के बाद ब्रॉडकास्टर को लेकर भारतीय कप्तान ने बयान दिया था, अश्विन ने उनका समर्थन किया है।

Rohit and Ashwin

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में रोहित शर्मा की तरफ से शतकीय पारी आई थी। वह तीन साल बाद इस प्रारूप में सैकड़ा जड़ने में सफल रहे थे। इस चीज को ब्रॉडकास्टर ने दिखाया था। इसके बाद रोहित को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कुछ तथ्य रखते हुए कहा कि आप लोगों को सही बातें दिखानी चाहिए। ब्रॉडकास्टर को रोहित शर्मा की सलाह के बाद आर अश्विन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। अश्विन ने रोहित शर्मा की बातों का समर्थन किया है।

रोहित शर्मा ने किया सही काम

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर्स को लेकर एक शानदार टॉपिक उठाया। आम आदमी तक बातें पहुंचाते हुए फैक्ट्स को लेकर उनको जिम्मेदार होना चाहिए। मैंने कई बार इस बारे में बोला है कि किस तरह यह एक धारणा बन जाती है। अगर हम पीछे देखें तो लोग चार साल से विराट कोहली का शतक नहीं आने की बात कर रहे थे। अगर आप उस इंसान से बात करेंगे तो वह बताएगा कि इन चार सालों में आठ महीने तो महामारी में चले गए। इसके बाद मैंने ब्रेक भी लिया है।

लोगों की धारणा बनती है

अश्विन ने कहा कि अगर आप गहराई से देखने वाले फैन्स और सलेक्टर्स की बात करें, तो उनको सब पता होता है लेकिन आप कमेंट्री के जरिये ये दिखाते हैं तो लोगों को लगता है कि हाँ इस खिलाड़ी ने रन नहीं बनाए हैं। लोग कहते हैं कि इस खिलाड़ी को टीम से बाहर करो। इस वजह से रोहित शर्मा ने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स को इस तरह की चीजों के साथ समझदारी से डील करनी चाहिए।

रोहित शर्मा ने उठाया था सवाल

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के 30वें शतक के बाद ब्रॉडकास्टर ने दिखाया था कि तीन साल बाद वनडे शतक आया है। इसके बाद रोहित शर्मा ने कुछ तथ्य बताए और कहा कि सही चीजें दिखनी चाहिए। मैंने तीन साल में काफी कम वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस भी था। इन सब बातों का ध्यान देखते हुए चीजों का प्रसारण किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+