Ravindra Jadeja Retirement: रविंद्र जडेजा के वनडे करियर पर लगा ब्रेक! जल्द लेंगे संन्यास? दिग्गज का दावा
Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा क्या नीली जर्सी को अलविदा कहने वाले हैं? यह सवाल इस समय सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक हर जगह गूंज रहा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के बीच एक ऐसे ट्वीट ने सनसनी मचा दी है, जिसने जडेजा के भविष्य पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जडेजा इस मुकाबले में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
जडेजा का हो सकता है आखिरी मैच (Ravindra Jadeja Retirement)
जामनगर के इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा घरेलू सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। जडेजा ने सीरीज के तीनों मैचों में शिरकत की, लेकिन गेंद के साथ उनका प्रदर्शन बेहद फीका रहा। रविवार को इंदौर वनडे में जडेजा ने 6 ओवर फेंके और 41 रन लुटाए, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। सिर्फ यही मैच नहीं, बल्कि पिछले दो मुकाबलों में भी उन्होंने क्रमश 9 और 8 ओवर डाले थे पर कीवी बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम रहे। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी वह रन नहीं बना सके।

खामोश रहा है बल्ला
आंकड़ों पर नजर डालें तो जडेजा ने अपने पिछले 6 वनडे मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी जडेजा का बल्ला खामोश रहा है। सीरीज के पहले मैच में नंबर 5 पर प्रमोट किए जाने के बावजूद वह सिर्फ 4 रन बना सके। वहीं दूसरे मैच में 27 रनों की धीमी पारी खेलकर उन्होंने फैंस को निराश किया।ट
पुराने साथी का बड़ा खुलासा
जडेजा के इस खराब दौर के बीच उनके पूर्व अंडर-19 टीम साथी श्रीवत्स गोस्वामी के एक ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया है। गोस्वामी ने साल 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी में जडेजा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रविंद्र जडेजा भारत के लिए एक दिग्गज रहे हैं और मैच विनर रहे हैं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि यह भारत में उनका आखिरी वनडे हो सकता है। हमें उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, इससे पहले कि वह चुपचाप विदाई ले लें, क्योंकि भारत अपना अगला वनडे अब जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।
लगातार मिल रहे मौकों के बावजूद जडेजा का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज और अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें अक्षर पटेल पर तरजीह दी गई थी, लेकिन वह खुद को साबित करने में विफल रहे। दिग्गजों का मानना है कि सिलेक्टर्स अब भविष्य की ओर देख रहे हैं। चूंकि भारत को अब अगले कई महीनों तक कोई वनडे मैच नहीं खेलना है, ऐसे में 37 वर्ष की उम्र की ओर बढ़ रहे जडेजा के लिए वापसी की राह मुश्किल नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications