IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान कल, किसे मिलेगी कप्तानी? कौन होगा बाहर!
IND vs NZ ODI India Squad: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है। दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब घर में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए कल यानी शनिवार 3 जनवरी को भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान होना है, लेकिन उससे पहले ही संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी में वापसी तय (IND vs NZ ODI India Squad)
सबसे बड़ी खबर यह है कि शुभमन गिल की टीम में वापसी हो रही है और वे टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बाद गिल के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। दूसरी ओर टीम मैनेजमेंट वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दे सकता है।

श्रेयस अय्यर पर बड़ा अपडेट
भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की पूरी संभावना है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी) में अपनी लय और फिटनेस साबित की है। हालांकि, मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण बाहर रहेंगे और बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में अपना रिहैब जारी रखेंगे।
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
ऋषभ पंत पंत के वनडे फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में चयनकर्ता ध्रुव जुरेल या सरफराज खान जैसे युवाओं पर दांव लगा सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए शानदार शतक जड़ा था। उनके लिए यह सीरीज 'करो या मरो' जैसी होगी। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में उन्हें खुद को स्थायी रूप से स्थापित करना होगा।
जबरदस्त फॉर्म में रोहित-कोहली
साल 2025 में विराट कोहली (651 रन) और रोहित शर्मा (650 रन) भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं। वडोदरा में होने वाले पहले मैच के टिकट मात्र 8 मिनट में बिक जाना इन दोनों दिग्गजों की लोकप्रियता की बताने का काम करता है। इस सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। टीम इंडिया 7 जनवरी को वडोदरा में इकट्ठा होगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications