IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI मुकाबला
IND vs NZ 1st ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल की शुरुआत एक बड़े मुकाबले से होने जा रही है। इस साल भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां कीवी टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहे हैं।
घरेलू मैदान पर यह सीरीज भारत के लिए अपनी ताकत दिखाने का शानदार मौका होगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारतीय परिस्थितियों में खुद को साबित करने उतरेगी। ऐसे में फैंस की नजरें भी इस बात की तरफ होंगी कि पहला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा, कहां होगा और इसे लाइव कैसे देखा जा सकता है।

IND vs NZ: कब होगा पहला ODI मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। नए साल पर यह पहला ही मुकाबला होने के कारण भारतीय फैन्स काफी उत्साहित होंगे।
IND vs NZ: कहां होगा पहला ODI मैच
पहला वनडे मुकाबला बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। यह स्टेडियम हाल के वर्षों में बड़े मुकाबलों का गवाह रहा है और यहां फैंस की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिल सकती है।
IND vs NZ: कैसे देखें लाइव मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। फैंस मोबाइल पर भी मैच का लाइव आनंद उठा सकेंगे। जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन पर जाकर मैच का लुत्फ़ उठाया जा सकता है लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
किसका पलड़ा भारी रहने की उम्मीद
टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, इस वजह से पलड़ा भारी रहने की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली रहेंगे, उसका फायदा भी निश्चित तौर पर मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications