IND vs NZ: भारतीय टीम ने ऑकलैंड में फैन का दिन बनाया खास, दिल जीतने वाला काम किया
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने के लिए ऑकलैंड में है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय खिलाड़ियों ने दिल जीतने वाला कार्य किया। दिव्यांश नाम के एक सुपरफैन का दिन ख़ास बन गया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस फैन के साथ कुछ फोटो क्लिक कराए। कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। (Photo: BCCI Twitter/Video SS)
ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले शुरुआती एकदिवसीय मैच से पहले ऋषभ पन्त, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर आदि खिलाड़ियों ने इस दिव्यांग फैन के साथ फोटो क्लिक कराए। इस फैन की मुस्कान उसकी ख़ुशी बयां कर रही थी। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस दृश्य का वीडियो शेयर किया। 
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
ऑकलैंड में टीम इंडिया बुधवार को ही पहुंची थी। गुरुवार सुबह भारतीय टीम की ट्रेनिंग का कार्यक्रम था। खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास किया और बाद में अपने फैन के साथ फोटो क्लिक कराए। शिखर धवन कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में बिताकर आए हैं। वह काफी समय बाद अपने बेटे से मिलने के लिए वहां गए थे। अब वह भी टीम के साथ वापस आ गए हैं। कीवी सरजमीं पर शिखर धवन की कप्तानी देखने लायक होगी।
संजू सैमसन हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर से संजू सैमसन शायद शामिल नहीं होंगे। ऋषभ पन्त को न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में उनकी टीम में जगह पक्की दिख रही है। सैमसन को बतौर विकेटकीपर शायद नहीं खिलाया जाएगा। कप्तान शिखर धवन ने भी प्रेस वार्ता में बयान देते हुए कहा था कि कई बार निर्णय टीम का हित और कॉम्बिनेशन देखकर होते हैं। इस वजह से सैमसन को काफी बार बाहर बैठना पड़ा है। ऐसा कई खिलाड़ियों के साथ होता है।
Recommended Video
IND vs NZ: Shikhar Dhawan ने 1st ODI से पहले मीडिया से की बातचीत | वनइंडिया हिंदी *Cricket












Click it and Unblock the Notifications